पुरानी लिपस्टिक को फेंकें नहीं! इन 5 जादुई तरीकों से दोबारा करें इस्तेमाल

क्या आपकी पसंदीदा लिपस्टिक खत्म होने वाली है? उसे फेंकने के बजाय बनाएं DIY लिप बाम, क्रीम ब्लश और आईशैडो बेस। जानें पुरानी लिपस्टिक के 5 बेहतरीन इस्तेमाल।

आईशैडो बेस हैक

DIY लिप बाम बनाएं- अगर आपकी लिपस्टिक थोड़ी बची हुई है और सीधे इस्तेमाल करने लायक नहीं रही, तो उससे आसानी से DIY लिप बाम बनाया जा सकता है. इसके लिए बची हुई लिपस्टिक में थोड़ा नारियल तेल या वैसलीन मिलाकर पिघला लें. ठंडा होने के बाद यह एक टिंटेड लिप बाम की तरह काम करेगा, जो होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ हल्का रंग भी देगा.

1 / 5

नेल आर्ट- पुरानी लिपस्टिक को नेल आर्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसे नेल पॉलिश के ऊपर हल्के डिजाइन बनाने या नए शेड तैयार करने में उपयोग कर सकती हैं. खासकर ग्लॉसी या शिमरी लिपस्टिक नाखूनों पर अलग और स्टाइलिश लुक देती है.

2 / 5

क्रीम ब्लश - अगर लिपस्टिक की क्वालिटी ठीक है, तो उसे क्रीम ब्लश के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. बस थोड़ी-सी लिपस्टिक उंगलियों पर लें और गालों पर हल्के हाथों से ब्लेंड करें. इससे चेहरे पर नेचुरल और सॉफ्ट ग्लो आता है.

3 / 5

कैंडल डेकोरेशन और आर्ट वर्क- क्रिएटिव काम पसंद करने वाले लोग पुरानी लिपस्टिक का इस्तेमाल आर्ट और क्राफ्ट में भी कर सकते हैं. इससे मोमबत्तियों पर डिजाइन बनाए जा सकते हैं या रंगीन आर्टवर्क तैयार किया जा सकता है. यह बच्चों के क्राफ्ट प्रोजेक्ट्स में भी काम आ सकती है.

4 / 5

आईशैडो बेस - हल्के रंग की पुरानी लिपस्टिक को आईशैडो बेस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे आईलीड पर हल्के से लगाने के बाद ऊपर से आईशैडो अप्लाई करें. इससे आई मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और रंग भी उभरकर आता है.

5 / 5