Winter Food News 2026: सर्दियों में लें प्रोटीन से भरपूर झोल मोमोज का स्वाद: बिना मैदा के बनाएं हेल्दी और क्रीमी मोमोज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
सर्दी में अगर आपको कुछ तीखा, मसालेदार और गरमा-गरम खाने का मन करे तो झोल मोमोज ट्राई किए जा सकते हैं। हालांकि मोमो का नाम सुनते ही सबको लगता है कि यह फास्ट फूड है, मैदा से बना है। वहीं अगर प्रोटीन इनटेक भी पूरा करने की टेंशन है तो आप यहां दिए गए झोल मोमोज की रेसिपी ट्राई करें। स्वाद के साथ ही पोषण से भरपूर ये मोमोज बच्चे भी खा सकते हैं।
शेफ अरुणा विजय की यह रेसिपी कमाल की है, क्योंकि मोमोज की फिलिंग तो मुंह में घुल जाने वाली है, वहीं झोल भी क्रीमी टेक्सचर का है। इसमें मसालों के साथ ही नटी फ्लेवर भी मिलेगा। चलिए देख लेते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोटीन रिच झोल मोमोज की रेसिपी।
🥜 झोल के लिए इनग्रेडिएंट्स
-
मूंगफली: ¼ कप
-
सफेद तिल: 2 बड़े चम्मच
-
कागज़ी बादाम: 10-12
-
सूखी कश्मीरी लाल मिर्च: 3-4, भिगोई हुई
-
गुड़ का पाउडर: 1 छोटा चम्मच
-
साइट्रिक एसिड: ¼ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
-
सेंधा नमक: 2 छोटे चम्मच
-
भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
-
काली मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच
-
पानी: आवश्यकतानुसार
🌶️ चिली ऑयल (मिर्च वाला तेल) के लिए
-
चिली फ्लेक्स: 2 बड़े चम्मच
-
लाल मिर्च पाउडर: 2 बड़े चम्मच
-
सफेद तिल: 1-2 छोटे चम्मच
-
सेंधा नमक: 1 छोटा चम्मच
-
गरम तेल: 2-3 बड़े चम्मच
🧀 मोमोज के लिए इनग्रेडिएंट्स
-
गेहूं का आटा: ½ कप
-
नमक: 1 छोटा चम्मच
-
पानी: आवश्यकतानुसार
-
तेल: चिकना करने के लिए
-
पनीर: 100 ग्राम, मैश किया हुआ
-
चिली फ्लेक्स: 1 छोटा चम्मच
-
काली मिर्च: ½ छोटा चम्मच
-
नमक: स्वादानुसार
👩🍳 मोमोज की रेसिपी
-
मोमोज बनाने के लिए, गेहूं का आटा और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।
-
स्टफिंग (भराव) के लिए, मैश किया हुआ पनीर, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च और नमक मिलाएं।
-
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हर एक को पतली शीट की तरह बेल लें। इन्हें गोल आकार में काटें, बीच में पनीर की स्टफिंग रखें।
-
इसी तरह से ग्योज़ा (gyoza) स्टाइल में मोमोज़ का आकार देकर लॉक कर लें और सारे मोमो तैयार कर लें।
-
स्टीमर में अंदर की तरफ तेल या घी लगाएं और मोमोज़ को 7-8 मिनट तक स्टीम करें, जब तक कि वे अच्छी तरह पक न जाएं।
-
झोल (ग्रेवी) बनाने के लिए, मूंगफली, तिल और बादाम को अच्छी खुशबू आने तक भून लें। इसमें भीगी हुई कश्मीरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
-
झोल की बाकी सामग्री और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं, ताकि एक अच्छी ग्रेवी तैयार हो जाए। इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
-
चिली ऑयल बनाने के लिए, एक कटोरे में चिली फ्लेक्स, लाल मिर्च पाउडर, तिल और सेंधा नमक डालें। ऊपर से गरम तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-
स्टीम किए हुए मोमोज को झोल में डालें, ऊपर से खूब सारा चिली ऑयल डालें और गरमा-गरम परोसें।
💡 ये टिप्स करें नोट
आटे को थोड़ी देर आराम देने से उसे बेलना आसान हो जाता है और मोमोज के रैपर ज्यादा नरम बनते हैं। झोल को थोड़ा पतला रखें, क्योंकि रखे-रखे यह थोड़ा गाढ़ा हो जाता है।