Fashion Tips: बिना महंगे कपड़ों के भी दिखना है क्लासी और रिच? अपनाएं ये 6 बजट-फ्रेंडली स्टाइलिंग ट्रिक्स
Fashion Styling Tips: महंगे कपड़े ही नहीं, बल्कि सही स्टाइलिंग सेंस आपको देता है सेलिब्रिटी जैसा रिच लुक। जानें 6 आसान फैशन ट्रिक्स जो आपके सिंपल लुक को बनाएंगे प्रीमियम।
आजकल फैशन ट्रेंड को काफी ज्यादा फॉलो किया जा रहा है. हर कोई चाहता है कि सेलिब्रिटी जैसा क्लासी दिखे. लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि क्लासी और रिच दिखने के लिए महंगे कपड़े ही जरूरी होता हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है. फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही स्टाइलिंग और छोटी-छोटी फैशन ट्रिक्स आपके पूरे लुक को पूरी तरह बदल सकती हैं. कई बार लोग हजारों रुपये के आउटफिट पहनने के बावजूद उतने क्लासी नहीं दिखते, जितने कुछ लोग सिंपल कपड़ों में भी नजर आते हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह होती है सही स्टाइलिंग सेंस.
अगर आप भी चाहती हैं कि आपका हर आउटफिट महंगा, एलिगेंट और सेलिब्रिटी जैसा दिखे, तो इसके लिए जरूरी नहीं कि आप हर बार नई और महंगी ड्रेस खरीदें. बल्कि जरूरी है स्टाइलिंग का सही तरीका. चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं 6 ऐसे स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स जो बनाएंगे आपके हर लुक को बिल्कुल एक्सपेंसिव.
सही फिटिंग वाले कपड़े चुनें
किसी भी आउटफिट को महंगा और क्लासी दिखाने के लिए उसकी फिटिंग का परफेक्ट होना बहुत जरूरी है. चाहे कपड़े महंगे हों या सस्ते, अगर उनकी फिटिंग सही नहीं है तो पूरा लुक खराब लग सकता है. बहुत ज्यादा ढीले या टाइट कपड़ों की बजाय ऐसे आउटफिट चुनें जो आपकी बॉडी पर अच्छी तरह फिट हों. जरूरत पड़े तो कपड़ों को टेलर से अल्टर जरूर करवाएं.
न्यूट्रल और सॉलिड कलर्स को दें प्रायोरिटी
स्टाइलिंग में कलर्स का भी एक अहम रोल होता है. क्लासी और रिच लुक के लिए हमेशा न्यूट्रल और सॉलिड कलर्स ही चुनने चाहिए. जैसे ब्लैक, व्हाइट, बेज, ब्राउन, नेवी ब्लू और पेस्टल शेड्स. फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ज्यादा चमकीले प्रिंट्स की बजाय सॉलिड कलर्स वाले आउटफिट ज्यादा महंगे और क्लासी दिखाई देते हैं. आप मोनोक्रोम लुक भी ट्राई कर सकती हैं, जो आजकल काफी ट्रेंड में है, जिसमें एक दूसरे से मेल खाते कलर्स का टॉप और बॉटम वियर किया जाता है.
मिनिमल जूलरी से पाएं रिच लुक
लुक को पूरा करने के लिए जूलरी पर भी खास ध्यान दिया जाता है. बहुत ज्यादा हैवी एक्सेसरीज पहनने की बजाय मिनिमल और क्लासी जूलरी आपके लुक को ज्यादा स्टाइलिश बनाती है.इसके लिए आप छोटे गोल्ड या सिल्वर ईयररिंग्स, एक सिंपल चेन, वॉच या ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं. फैशन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि “Less is More” का नियम फैशन में हमेशा काम करता है.
फुटवियर और बैग पर दें खास ध्यान
अक्सर लोग सिर्फ कपड़ों पर ध्यान देते हैं, लेकिन फुटवियर और हैंडबैग को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अगर आपकी ये दोनों चीजें मैचिंग और परफेक्ट हैं तो पूरा लुक अपग्रेड हो सकता है. ऐसे में साफ-सुथरे और अच्छी क्वालिटी के शूज या हील्स पहनें. वहीं स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग या सिंपल क्लासी बैग लेकर लुक को हाई क्लास बनाएं.
लेयरिंग से बनाएं स्टाइलिश लुक
ब्लेजर, श्रग, जैकेट या स्टोल जैसी लेयरिंग आपके सिंपल आउटफिट को भी फैशनेबल बना सकती है. सही लेयरिंग न सिर्फ आपको स्टाइलिश दिखाती है बल्कि आउटफिट में डेप्थ और एलिगेंस भी जोड़ती है. खासतौर पर ब्लेजर किसी भी बेसिक लुक को तुरंत प्रीमियम फील देता है.
ग्रूमिंग और कॉन्फिडेंस सबसे जरूरी
रिच और स्टाइलिश दिखने के लिए सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना ही काफी नहीं है. खुद को अच्छे से ग्रूम करना भी जरूरी होता है. ऐसे में हमेशा साफ-सुथरे बाल, हल्का मेकअप, अच्छी स्किन केयर और कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज भी आपके लुक को बेहतर बनाती हैं. अगर आप कॉन्फिडेंस के साथ खुद को कैरी करती हैं, तो सिंपल आउटफिट भी बेहद अट्रैक्टिव लग सकता है.

