Lemon Peel Benefits: फेंकें नहीं नींबू के छिलके! दांत चमकाने से लेकर स्किन की टैनिंग हटाने तक, जानें 5 जादुई उपयोग और पोषक तत्व

नींबू के छिलके बेकार नहीं, बल्कि विटामिन C और फाइबर का खजाना हैं। जानें कैसे आप बचे हुए नींबू के छिलकों से किचन की सफाई कर सकते हैं, फ्रिज की बदबू मिटा सकते हैं और अपनी स्किन को चमका सकते हैं। पढ़ें लेमन पील के बेहतरीन हैक्स।

 
Health Benefits of Lemon Peel

विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स नींबू गर्मियों में हेल्दी बनाए रखने के लिए एक बेहतरीन फूड है. ये शरीर को हाइड्रेट करने के साथ ही आपकी त्वचा को स्वस्थ रखता है. इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और लू से बचाव में हेल्पफुल माना जाता है. समर सीजन में घर में नींबू की खपत इसी वजह से ज्यादा बढ़ जाती है. इसके छिलके अक्सर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन ये बेकार नहीं होते हैं. नींबू के छिलकों में भी कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं और ये आपके घर के कई कामों को बना सकता है साथ ही स्किन भी इससे चमक सकती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि नींबू के यूज के बाद बचे हुए इसके छिलकों का क्या करना चाहिए.

हेल्थ लाइन के मुताबिक, थोड़ी मात्रा में अगर लेमन का छिलका खाया जाए तो ये बहुत न्यूट्रिशियस होता है. 1 चम्मच यानी तकरीबन 6 ग्राम लेमन के छिलके में 1 ग्राम फाइबर पाया जाता है और डेली जरूरत का 9 प्रतिशत विटामिन सी होता है. वहीं यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम नींबू के छिलके में 10.6 ग्राम डायटरी फाइबर, 134 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.8 मिलीग्राम आयरन, 15 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 12 मिलीग्राम फास्फोरस, 160 मिलीग्राम पोटेशियम, 129 मिलीग्राम विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. चलिए जान लेते हैं नींबू के छिलकों के यूज.

दांत-मसूड़े रहेंगे हेल्दी

हेल्थ लाइन में दी गई जानकारी के मुताबिक, नींबू के छिलकों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो माइक्रो जर्म की ग्रोथ को रोकते हैं. इसपर किए गए अध्ययनों में पाया गया कि छिलके में ऐसे चार कंपाउंड होते हैं जो ओरल प्रॉब्लम्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर होते हैं. ये मुंह से आने वाली बदबू को कम करने में भी हेल्पफुल होता है. आप छिलकों को सुखाकर पीसकर बारीक पाउडर बनाने के बाद इससे टूथपेस्ट में मिलाकर दांत साफ कर सकते हैं. छिलके पानी में उबालकर उससे कुल्ला करना सही रहता है.

किचन की सफाई करें

नींबू के छिलकों को आप किचन की सफाई के लिए यूज कर सकते हैं. आप नींबू के छिलकों में बेकिंग सोडा लगाकर पीतल, तांबा के बर्तन साफ कर सकते हैं. सिंक के दाग क्लीन किए जा सकते हैं. बर्तनों में अगर चिकनाई है तो इसे क्लीन किया जा सकता है. टाइल्स, नल, कटिंग बोर्ड जैसी चीजें भी नींबू के छिलकों से आसानी से साफ की जा सकती है.

फ्रिज की बदबू होगी खत्म

अक्सर फ्रिज में हम फल, सब्जियां खाने की चीजें रखते हैं, जिससे कई बार इसमें अजीब सी गंध महसूस होने लगती है. इसे हटाने के लिए भी नींबू के छिलके काफी कारगर होते हैं. इसके लिए आप बेकिंग सोडा को एक कटोरी में डालें. इसमें लेमन के छिलके छोटे-छोटे टुकड़ों में या फिर कद्दूकस करके डाल दें. इसे फ्रिज के अंदर एक साइड रख दें. इससे गंध आना भी बंद हो जाती है और फ्रिज में ताजगी बनी रहती है.

जेस्ट बनाकर रख लें

आप लेमन के छिलकों को कद्दूकस करके इसका जेस्ट बनाकर फ्रीजर में स्टोर करके रख सकते हैं. इसके बाद जरूरत पड़ने पर इसे अलग-अलग डिशेज में इस्तेमाल किया जा सकता है. खासतौर पर अगर आप कोई डेजर्ट बना रहे हैं तो इसका यूज कर सकते हैं. चाय में भी इसे डाला जा सकता है. इसके अलाला पास्ता, सलाद की ड्रेसिंग जैसी चीजों में लेमन जेस्ट यूज कर सकते हैं.

हाथ-पैरों की त्वचा चमकेगी

आप नींबू के छिलकों से अपने हाथ-पैरों की त्वचा को चमका सकते हैं. इससे जमी हुई डेड स्किन, टैनिंग रिमूव करने में मदद मिलती है. इसके लिए आप पहले नींबू के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें. फिर इसमें पैरों को डुबोकर रखें. कुछ छिलके लेकर उसमें कॉफी और चीनी लगाकर अपने हाथ और पैरों को अच्छी तरह से रगड़ें. इसके बाद पैर धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें.