Monsoon Health Tips: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाएंगे ये 4 घरेलू मसाले और हर्ब्स

मानसून में बीमारियों से बचना है तो डाइट में शामिल करें हल्दी, काली मिर्च, तुलसी और लहसुन। जानें बारिश के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने के आसान घरेलू उपाय।

 
हल्दी के फायदे

मानसून की शुरुआत के साथ ही हमें अपने खानपान में थोड़ा सा बदलाव करना जरूरी होता है. गर्मी के साथ ही नमी भरा मौसम होने की वजह से बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं. ऐसे में अगर इम्यूनिटी कमजोर हो तो आप बीमार हो सकते हैं. हेल्दी सीजनल फूड्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे संक्रमण से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से बॉडी को लड़ने की ताकत मिलती है. रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले और कुछ ऐसी हर्ब्स हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करते है.

मसाले और हर्ब्स भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं. आयुर्वेद में इन्हें औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है. मानसून में आप ऐसे ही कुछ मसालों और हर्ब्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. ये आपके डाइजेशन को भी इंप्रूव करेंगे और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाए रखेंगे.

हल्दी है इम्यूनिटी बूस्टर

रसोई में यूज होने वाले सबसे बेसिक मसालों में से एक हल्दी बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है. पबमेड के मुताबिक हल्दी में मौजूद करक्यूमिन इम्यूनिटी को रिवाइज करने के लिए मैक्रोफेज, डेंड्रिटिक कोशिकाओं, बी, टी के साथ सहयोग करता है. इसके अलावा ये एंटी-इंफ्लामेटरी है, इसलिए सूजन को कम करने में हेल्पफुल है. आप मॉर्निंग में कच्ची हल्दी का छोटा टुकड़ा उबालकर इसका पानी पी सकते हैं. डाइजेशन सही रहता है तो दूध में हल्दी ली जा सकती है.

काली मिर्च भी है फायदेमंद

मानसून में आप काली मिर्च को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इसमें पेपराइन पाया जाता है जो आपके फेफड़ों को हेल्दी रखने में हेल्पफुल है. हेल्थ लाइन के मुताबिक इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इसके अलावा ये भी एंटीइंफ्लामेटेरी गुणों से भरपूर है. हल्दी के साथ काली मिर्च लेना चाहिए. मौसमी इंफेक्शन से बचाने के लिए ये एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

तुलसी का करें सेवन

हर्ब्स की बात करें तो तुलसी एक ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाता है. ये एक बेहतरीन औषधि मानी गई है. तुलसी न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करती है, बल्कि ये कफ, गले में खराश, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं में आराम दिलाने में हेल्पफुल है. मानसून में होने वाली वायरल समस्याओं से बचाव या राहत पाने के लिए आप तुलसी की चाय-काढ़ा पी सकते हैं.

लहसुन बढ़ाएगा इम्यूनिटी

मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए डाइट में आप लहसुन को शामिल करें. हेल्थ लाइन के मुताबिक, इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर फ्लू पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने में सहायक होता है. खासकर साबुत लहसुन में एलिन नाम का कंपाउंड होता है और जब आप इसे बारीक काटकर और चबाकर खाते हैं तो ये एलिसिन में चेंज हो जाता है. ये लहसुन के बायोएक्टिव कंपाउंड में 80 प्रतिशत तक होता है. आप सुबह में रोजाना लहसुन की 1 या 2 कली चबाकर खा सकते हैं.

मानसून में खानपान

बारिश के दौरान डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो पचाने में हल्की हो, क्योंकि इस टाइम डाइजेशन स्लो हो जाता है. बाहर का खाना अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि हाइजीन की कमी और मौसम में गर्माहट-नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं जो बीमार कर सकते हैं. मौसमी फल और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इन सभी फूड्स को अच्छी तरह धोने के बाद भी खाना चाहिए.