पोहा vs उपमा: नाश्ते में क्या है ज्यादा हेल्दी? जानें वजन घटाने के लिए बेस्ट ऑप्शन

सुबह के नाश्ते में पोहा बेहतर है या सूजी का उपमा? जानें इनके पोषक तत्व, कैलोरी और वजन घटाने में कौन है सबसे असरदार। अपनी डाइट के लिए चुनें सही ब्रेकफास्ट।

 
सूजी उपमा के फायदे

 सुबह का नाश्ता हमारे पूरे दिन की एनर्जी और सेहत पर सीधा असर डालता है. ऐसे में जब बात हल्के, जल्दी बनने वाले और हेल्दी ऑप्शन की आती है, तो पोहा और सूजी का उपमा सबसे पहले दिमाग में आते हैं. दोनों ही भारतीय घरों में बेहद पसंद किए जाते हैं और स्वाद के साथ-साथ पेट को भी हल्का रखते हैं. लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आखिर इन दोनों में से ज्यादा पोषक तत्व किसमें होते हैं और वजन घटाने या हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए कौन-सा बेहतर ऑप्शन है.

पोहा चावल से बनता है, जबकि उपमा सूजी (रवा) से तैयार किया जाता है, इसलिए दोनों के न्यूट्रिशन में फर्क होना स्वाभाविक है. ऐसे में सही चुनाव करने के लिए जरूरी है कि हम इनके पोषण, फायदे और शरीर पर पड़ने वाले असर को समझें, ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से बेहतर नाश्ता चुना जा सके. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं पोहा और उपमा के पोषक तत्व के बारे में.

पोहा के पोषक तत्व और फायदे

पोहा हल्का और आसानी से पचने वाला नाश्ता है, जो मुख्य रूप से चावल से बनता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. साथ ही इसमें आयरन, फाइबर और कुछ जरूरी विटामिन (जैसे विटामिन B) भी पाए जाते हैं, खासकर अगर इसे मूंगफली, हरी सब्जियों और नींबू के साथ बनाया जाए. पोहा पेट के लिए हल्का होता है, इसलिए यह डाइजेशन को बेहतर रखता है और सुबह के समय सुस्ती महसूस नहीं होने देता. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए कम तेल में बना पोहा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और ओवरईटिंग से बचाता है.

सूजी का उपमा के पोषक तत्व और फायदे

सूजी का उपमा भी एक पौष्टिक और संतुलित नाश्ता है, जो रवा (सूजी) से तैयार होता है. इसमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन की थोड़ी मात्रा, फाइबर और आयरन मौजूद होते हैं. अगर इसमें गाजर, मटर, बीन्स जैसी सब्जियां मिलाई जाएं, तो इसका पोषण और बढ़ जाता है. उपमा धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. यह एनर्जी को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है और दिनभर एक्टिव रहने में सहायक होता है. साथ ही, यह हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है, खासकर जब इसे कम तेल में बनाया जाए.

पोहा और सूजी उपमा के न्यूट्रिशन वैल्यू

न्यूट्रिशन वैल्यू

पोहा

सूजी उपमा

कैलोरी

130 kcal

150 kcal

कार्बोहाइड्रेट

28 g

26 g

प्रोटीन

2.5 g

4 g

फैट

12 g

34 g

फाइबर

12 g

23 g

आयरन

22.5 mg

11.5 mg

कैल्शियम

10 mg

15 mg

किसमें होते हैं ज्यादा पोषक तत्व?

पोहा और सूजी के उपमा दोनों ही हेल्दी नाश्ते के अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन इनके पोषक तत्वों में थोड़ा अंतर होता है. पोहा में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, साथ ही यह हल्का और आसानी से पचने वाला होता है. इसमें आयरन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, खासकर अगर इसे मूंगफली और सब्जियों के साथ बनाया जाए. वहीं, सूजी का उपमा कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है, जो धीरे-धीरे पचता है और लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखता है. इसमें पोहा के मुकाबले थोड़ा ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. कुल मिलाकर, हल्के और जल्दी पचने वाले नाश्ते के लिए पोहा बेहतर है, जबकि लंबे समय तक पेट भरा रखने और बैलेंस एनर्जी के लिए सूजी का उपमा ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.