Folk Dance Camping Guide Updates: ट्रैवल व संस्कृति अपडेट: मूंछ प्रतियोगिता, साफा बांधना और हस्तशिल्प बाजार, जानें मेले की पूरी झलक

पुष्कर मेले में ऊंटों के करतब, सरोवर आरती, मूंछ प्रतियोगिता, राजस्थानी हस्तशिल्प और पारंपरिक खाने का लुत्फ उठाएं। जानें मेले से जुड़ी खास बातें।
 
Rajasthan travel news today Hindi

पुष्कर मेला का इतिहास बेहद पुराना रहा है। यहां पर व्यापार, लोक संस्कृति और आस्था का संगम देखने को मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा तक तकरीबन 8 दिन चलने वाला ये मेला विदेशी पर्यटकों तक को लुभाता है। इस मेले में लाखों लोग पहुंचते हैं और ठहरते भी हैं। आप भी अगर इस बार पुष्कर मेला जाने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि क्या-क्या चीजें आपको मेले में जरूर एक्सप्लोर करनी चाहिए।

पुष्कर मेला का जिक्र कई पुराने दस्तावेजों में मिलता है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि भगवान ब्रह्मा के हाथ से गिरे कमल के फूल से ही पवित्र पुष्कर सरोवर का निर्माण हुआ था। लोग कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने यहां पहुंचते हैं और समय के साथ यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रतियोगिताएं, व्यापार जैसी चीजें होने लगीं।

🐫 ऊंट की सवारी और करतब

पुष्कर मेला खासतौर पर ऊंटों के करतब, व्यापार के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भी इस मेले में कई तरह के पशुओं की बिक्री की जाती है। यहां जाएं तो आप ऊंटों के करतब देखने के साथ ही सवारी कर सकते हैं और साथ में रंग-बिरंगे सजे हुए ऊंटों के साथ फोटो क्लिक करवाना न भूलें।

🪔 सरोवर आरती में हो शामिल

भोर के समय या शाम को आप पुष्कर झील के घाटों पर पहुंच जाएं। यहां पर शानदार नजारा होता है। यहां पर आप सरोवर घाट पर होने वाली आरती में जरूर शामिल हों। इसी के साथ दीपदान भी कर सकते हैं। आपका मन शांति और सुकून से भर जाएगा।

🏆 पारंपरिक प्रतियोगिताएं देखें

हर बार की तरह इस बार भी पुष्कर मेला में कई तरह की प्रतियोगिताएं हो रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मूंछ प्रतियोगिता की चर्चा रहती है। आपको भी इसे जरूर देखना चाहिए। इसके अलावा साफा बांधना, घुड़दौड़, बैलों की दौड़ समेत कई ग्रामीण खेल भी होते हैं।

🎨 हस्तशिल्प को करें एक्सप्लोर

ये मेला पारंपरिक बाजारों के लिए भी जाना जाता है। जहां पर आप राजस्थानी हस्तशिल्प की बनी चीजों, सैंड आर्ट, ट्रेडिशनल ज्वेलरी, कपड़ों आदि के बारे में जानने के अलावा याददाश्त के तौर पर कुछ चीजें खरीद भी सकते हैं।

🎶 सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला

पुष्कर मेला में आप यहां के लोक नृत्य से लेकर लोक संगीत तक का आनंद ले सकते हैं। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं, जिसकी वाइब कमाल की होती है।

⛺ कैंपिंग और फूड

अब पुष्कर मेला आए हैं तो यहां के स्थानीय खाने का लुत्फ तो जरूर ही उठाएं। आपको कई ऐसी पारंपरिक राजस्थानी डिशेज मिल जाएंगी जिनका स्वाद आप शायद पहली बार चखें। इसके अलावा यहां ठहरना हो तो कैंप होते हैं, जिनमें आप आराम से रहने के साथ ही लोकल संस्कृति को एक्सप्लोर कर सकते हैं।