Happy Teachers Day 2026 Gift Guide: पेन-डायरी से लेकर डेस्क प्लांट तक, अपने फेवरेट टीचर को दें ये शानदार तोहफे

शिक्षक दिवस 2026 पर अपने पसंदीदा टीचर को दें पर्सनलाइज्ड मग, स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर और डेस्क प्लांट्स जैसे बेहतरीन गिफ्ट्स।
 
teacher day gift options India

टीचर्स डे हर साल 5 सितंबर को सेलिब्रेट करते हैं. ये दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली के जन्मदिन पर उनके सम्मान में मनाया जाता है. वो शिक्षा के प्रति समर्पित थे और शिक्षक भी रहे. इस खास दिन आप भी अपने टीचर को सम्मान के साथ कुछ चीजें तोहफे में दे सकते हैं और उनके लिए इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं. हर गुरु अपने शिष्य को हमेशा आगे बढ़ता देखना चाहता है और माता-पिता के बाद वही हमारे मार्गदर्शक होते हैं. तो चलिए देख लेते हैं टीचर्स डे के लिए गिफ्ट के आइडिया.

टीचर्स डे बच्चों के लिए भी बेहद खास होता है, क्योंकि स्कूल या कॉलेज में कोई न कोई ऐसा टीचर जरूर होता है जो हमारा फेवरेट हो. शिक्षक दिवस पर आप उन्हें प्यारा सा तोहफा देकर स्पेशल फल करवा सकते हैं. इस आर्टिकल में देखेंगे कि आप अपने टीचर को गिफ्ट में क्या-क्या दे सकते हैं.

पर्सनलाइज्ड मग

अपनी टीचर को पर्सनलाइज सिरेमिक मग गिफ्ट कर सकते हैं. अगर आपके पास उनका फोटो हो तो आप कप पर प्रिंट करवा सकते हैं. इसके अलावा मग पर उनका नाम लिखवा सकते हैं और हैप्पी टीचर्स डे, बेस्ट टीचर, फेवरेट टीचर जैसी चीजें लिखवा सकते हैं. उन्हें बहुत अच्छा महसूस होगा.

स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर

अपने टीचर के लिए आप एक स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर खरीद सकते हैं, जिसमें वो अपने पेन, छोटी डायरी जैसी की चीजें रख सकते हैं. ये उनके लिए एक यूजफुल गिफ्ट होगा. लकड़ी के बने हुए नक्काशीदार ऑर्गेनाइजर बेहद खूबसूरत लगते हैं, जिसे आपके टीचर अपनी टेबल पर भी रख सकते हैं जो हमेशा उन्हें आपकी याद दिलाएगा.

डायरी और पेन

आप अपने टीचर को एक प्यारी सी डायरी के साथ एक प्यारा सा पेन गिफ्ट में दे सकते हैं. डायरी के फर्स्ट पेज को आप डेकोरेट कर सकते हैं और डायरी के कवर को भी कुछ खास रखा जा सकता है. इस पर बेस्ट टीचर जैसी लाइनें लिख सकते हैं.

डेस्क प्लांट्स करें गिफ्ट

आप अपने पसंदीदा टीचर को कोई ऐसा प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे वो अपनी डेस्क पर रख सकें. जैसे आप उन्हें लकी बैम्बू प्लांट दे सकते हैं, जिसके जार पर लिखा हो, Great Teachers, Grow Minds. जेड प्लांट (Jade Plant), डेविल्स आइवी प्लांट भी बढ़िया रहते हैं. ये सभी पौधे कम देखभाल में भी बढ़िया ग्रो करते हैं.