Tomato Raw Milk News 2026: सर्दियों में टैनिंग और रूखापन दूर करेंगी रसोई की ये 5 चीजें: जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सर्दियों में त्वचा का रूखापन और टैनिंग हटाने के लिए रसोई की इन 5 चीजों—हल्दी, बेसन, टमाटर, आलू का रस और कच्चे दूध—का ऐसे करें इस्तेमाल।
 
besan tomato raw milk

सर्दियां शुरू होते ही ठंडी हवाओं का असर त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता है। त्वचा में रूखापन, इचिंग होना सबसे आम दिक्कतें हैं। इसी के साथ इस मौसम में गुनगुनी धूप सेंकना भी काफी अच्छा लगता है। इस वजह से टैनिंग होने लगती है और त्वचा की रंगत गहरी हो जाती है। आपको धूप में बैठने से पहले सनस्क्रीन तो लगानी ही चाहिए, इसके अलावा रसोई में मौजूद कुछ चीजें विंटर में स्किन की डलनेस, टैनिंग और रूखेपन को कम करने में कारगर हो सकती हैं।

घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल हमारी सेहत से लेकर बालों और त्वचा के लिए पुराने जमाने से होता आया है। इसी वजह से साइड इफेक्ट होने का डर भी बहुत कम होता है, जब तक कि आपको किसी खास इनग्रेडिएंट्स से एलर्जी न हो। चलिए जान लेते हैं कि रसोई की कौन सी 5 चीजें आप सर्दियों के स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं।

🌿 गुणों से भरपूर हल्दी

रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये स्किन को नेचुरल ग्लो देने के साथ ही रंगत निखारने में भी हेल्पफुल रहती है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। हल्दी का मुख्य तत्व करक्यूमिन स्किन की सूजन को कम करने से लेकर घाव को भरने, UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने तक में हेल्पफुल माना जाता है। त्वचा के लिए हमेशा शुद्ध कस्तूरी हल्दी इस्तेमाल करना चाहिए।

🥣 डेड स्किन हटाए बेसन

बेसन भी भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है और त्वचा के लिए ये एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है। इससे त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल, पोर्स में जमा गंदगी और डेड स्किन भी साफ होती है, जिससे त्वचा चमकदार नजर आती है।

🍅 टैनिंग के लिए टमाटर

त्वचा के लिए टमाटर भी एक बेहतरीन नेचुरल इनग्रेडिएंट है। इसमें विटामिन C से लेकर लाइकोपीन जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा की टैनिंग कम करने से लेकर ऑयल को बैलेंस करते हैं। इसी के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करते हैं।

🥔 आलू का रस हटाए दाग-धब्बे

त्वचा की रंगत निखारने के लिए आलू का रस भी काफी कारगर माना जाता है। ये टैन को हटाने का काम करता है और डार्क स्पॉट को हल्का करने में भी हेल्पफुल हो सकता है।

🥛 कच्चा दूध बनाएगा स्किन मुलायम

दूध हर घर की रसोई में डेली इस्तेमाल किया जाता है। ये हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद रहता है तो वहीं त्वचा पर भी इसे अप्लाई कर सकते हैं। कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने का काम करता है और इसमें मौजूद प्रोटीन, A, D, B विटामिन, फैट स्किन को मुलायम बनाए रखते हैं।

🧴 इस तरह करें इनग्रेडिएंट्स यूज
  • हल्दी को बेसन और दूध के साथ मिलाकर आप फेस पर अप्लाई कर सकते हैं। इसे 15 से 20 मिनट लगाने के बाद चेहरा धो लें।

  • आलू के रस को चेहरे पर सीधे लगाया जा सकता है या फिर इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाकर भी लगाना फायदेमंद रहता है।

  • कच्चे दूध को कॉटन बॉल में लेकर फेस पर आप क्लींजर की तरह भी यूज कर सकते हैं।

  • बेसन के साथ टमाटर का रस मिलाकर लगाने से भी टैनिंग रिमूव करने में मदद मिलती है।

  • टमाटर को बीच से काटकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद इससे फेस पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें, जिससे ओपन पोर्स टाइट करने में मदद मिलती है।