हिसार में देसी मुर्गे को लेकर मर्डर:दो पक्ष आपस में भिड़े

36
SHARE

हिसार।
 हिसार जिले के गांव बीड़ बबरान में देसी मुर्गे को लेकर मर्डर हो गया। झगड़ा मुर्गे बेचने पर मिले रुपयों को लेकर हुआ। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें तलवंडी राणा निवासी कृष्ण की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
मृतक के स्वजन और रिश्तेदार भड़के
घटना सोमवार देर रात की है सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से मृतक के स्वजन और रिश्तेदार भड़क गए और उन्होंने सिविल अस्पताल के सामने जाम लगा दिया।
जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तलवंडी राणा निवासी मृतक कृष्ण से बीड़ बबरान के कर्ण ने देसी मुर्गा खरीदा था। जिसके पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस दौरान मुर्गा बीमार हो गया था, जब कर्ण बीमार मुर्गा को वापस लौटाने गया, तो उन्होंने मना कर दिया और इस दौरान दोनों के बीच रंजिश हो गई। सोमवार रात को तलवंडी राणा निवासी कृष्ण और उसका भाई मिश्री बीड़ बबरान में कर्ण के घर पहुंचे।
कर्ण अपने घर बेटे और पत्नी मीरा के साथ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal