हरियाणा की रातें शिमला से ठंडी

136
SHARE
भिवानी।
हरियाणा में रातें शिमला से भी ठंडी हो रही हैं। पहाड़ों में हुई बर्फवारी और बारिश से सूबे के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की गिरावट आई है। ठंडी हवाओं के कारण महेंद्रगढ़ का तापमान 8 डिग्री गिरकर 0.8 पहुंच गया। सोनीपत के जगदीशपुर में सामान्य से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, यहां का पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
हरियाणा के 16 जिले ऐसे हैं, जिनमें रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे है। इन जिलों में हिसार, नारनौल (महेंद्रगढ़), भिवानी, सिरसा, अंबाला, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, मेवात, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।
राज्य में ठंड का तीसरा दौर लंबा चलेगा। सूबे में पहला दौर 18 दिसंबर को शुरू हुआ था, जो 30 तक चला। जनवरी में के पहले सप्ताह में शुरू हुआ दूसरा दौर 11 जनवरी तक जारी रहा। तीसरे दौर की अब शुरुआत हुई है, जो मौसम में आए बदलाव के कारण 20 जनवरी तक जारी रहेगा।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal