चरखी दादरी में लव मैरिज का विरोध

50
SHARE

चरखी दादरी ।
चरखी दादरी जिले की खाप पंचायतें लव मैरिज व लिव इन रिलेशनशिप के विरोध में उतर आई है। खाप पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बैठक आयोजित कर इस पर विचार विमर्श किया। उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एडीसी डा.जयेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्यों में शादी-विवाह आदि उनके अपने हिसाब से होते है। इन में उतर प्रदेश व हरियाणा भी शामिल हैं। हरियाणा में शादी-विवाह सामाजिक तरीके से होते हैं। जिसमें समगोत्र विवाह, एक ही गांव के लड़के-लड़की की शादी और नजदीक के गांव-गोहांड में शादी करना सामाजिकता के आधार पर गलत है। इसलिए हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन कर इस प्रकार के विवाह पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि लव मैरिज के कानून में भी बदलाव जरूरी है। जो बच्चे लव मैरिज करते हैं, उन दोनों बच्चों के माता-पिता की सहमति अनिवार्य होनी चाहिए। क्योंकि एक लड़के या लड़की के माता-पिता जो अपने बच्चों को 20-22 साल की आयु तक पढ़ाते लिखाते हैं, अच्छी परवरिश करते है। लेकिन बुढ़ापे में वो अपने माता-पिता को छोड़कर चले जाते हैं।
इसके अलावा खाप पदाधिकारियों ने लिव इन रिलेशनशिप को भी गलत बताया। कहा कि लिव इन रिलेश्नशिप से सामाजिक ताना-बाना खराब होता है, लीव-इन रिलेशनशिप में रहने वालों के बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय होता है। इसलिए लीव-इन-रिलेशनशिप के कानून को बिल्कुल रद्द किया जाए। इस दौरान नरसिंह सांगवान, सुरेश फोगाट, राजकुमार हड़ौदी आदि मौजूद रहे।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे Subscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal