हुड्डा का करनाल में बड़ा बयान: 'क्रॉस वोटिंग करने वाले 5वें विधायक का नाम भी जल्द आएगा सामने'

करनाल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर तोड़ी चुप्पी। बोले- किसी को नहीं बचाएंगे, पांचवें विधायक का नाम भी होगा उजागर। BJP पर साधा निशाना।

 
Kuldeep Vats Big Bosses Statement

करनाल : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज करनाल पहुंचे और राज्यसभा चुनावों के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग और विधायकों के दबाव के मामलों पर खुलकर बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के “बड़े आकाओं के खेल” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह किसी बीजेपी नेता का खेल हो सकता है, कांग्रेस से नहीं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जब पूछ गया कि कांग्रेस के प्रभारी ने 4 विधायकों के नाम ले दिए हैं, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है। पांचवें विधायक का नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिन में यह भी उजागर हो जाएगा। हुड्डा ने कहा, कोई किसी को नहीं बचाएगा। पांचवें का नाम भी सामने आएगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज राज्यपाल से मुलाकात की है और उन्हें अवगत कराया है जिस किस्म के हालात राज्यसभा चुनाव के दौरान किए हैं प्रजातंत्र की जो गरिमा है विधानसभा की गरिमा है और विधायकों का सम्मान है इन्होंने जबरदस्ती की है। सारे हथकंडे इन्होंने अपनाए है।

कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के वीडियो ग्राफी जारी करने और राजनीति छोड़ने वाले बयान पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का जो नोटिस आया है उसका जवाब वो दे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा जिन लोगों ने क्रॉस वोटिंग किया उनकी विधायकी नहीं जाएगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार वोट जबरदस्ती रद्द किए गए और प्रजातंत्र का गला दबाने का प्रयास किया गया। उनका कहना था कि विधानसभा और विधायकों के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।