हुड्डा का बड़ा हमला: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक तुरंत दें इस्तीफा, नैतिकता दिखाएं!
रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 कांग्रेस विधायकों से मांगा इस्तीफा। बेमौसमी बारिश से फसलों के नुकसान के लिए गिरदावरी और मुआवजे की मांग।
Mar 23, 2026, 15:43 IST
रोहतक : हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर सख्त रुख अपनाते हुए दो टूक कहा है कि अगर उनमें नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
रोहतक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोट करने वाले विधायकों ने सिर्फ पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि अपने मतदाताओं के विश्वास को भी तोड़ा है। उन्होंने याद दिलाया कि पहले भी ऐसे विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी, इसलिए इस बार भी उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने ऐसे विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है और अब इस मामले में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान हुड्डा ने हरियाणा की मौजूदा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट ने ही प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। उनके अनुसार प्रदेश में किसी भी क्षेत्र में संतोषजनक काम नहीं हुआ है और हर वर्ग सरकार से परेशान है।
वहीं बेमौसमी बारिश के चलते फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए हुड्डा ने सरकार से तुरंत गिरदावरी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए ताकि उन्हें राहत मिल सके। इसके अलावा गेहूं खरीद को लेकर ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करने के फैसले का भी उन्होंने विरोध किया। हुड्डा ने कहा कि कई मामलों में जमीन महिलाओं के नाम होती है, ऐसे में यह फैसला किसानों के लिए परेशानी खड़ी करेगा, इसलिए सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। गैस की किल्लत के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा और कहा कि अगर वास्तव में पर्याप्त गैस उपलब्ध है तो सरकार को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित कर जनता के बीच भरोसा कायम करना चाहिए।