BJP Attack on Bhupinder Singh Hooda: हरियाणा विधानसभा विवाद पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भड़की बीजेपी, लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है। जानें क्या है पूरा मामला।
 
Jarnail Singh takhri controversy

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के पहले दिन नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पुलिस कर्मचारी को कोहनी मारने और कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह से तख्ती छिनने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी और भूपेंद्र हुड्डा पर करारा हमला बोला है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल ने कहा की कांग्रेस ने एक बार फिर से प्रदेश और देश की राजनीति को शर्मसार करने का पाप हरियाणा विधानसभा में किया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही दिन की शुरुआत हुई  हुड्डा द्वारा पुलिस वाले को कोहनी मारते हुए विधानसभा में जबरदस्ती घुसते हुए दिखाई देते हैं। उनकी छवि ही गुंडागर्दी की है। वे लोगों से मारपीट करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। उन्होंने जरनैल सिंह से छीनी गई तख्ती को लेकर  कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह विधायक भी इन्हीं की पार्टी से चुनकर आया है जो कि सिख और दलित दोनों समुदायों का प्रतिनिधि है। उन्होंने बिना कोई शोर शराबा किए एक छोटी सी मांग रखी की 1984 में सिखों के कातिल को उनका रोल मॉडल बताने वाले बयान पर माफी मांगे। 

भूपेंद्र हुड्डा के इशारे पर विधायक इंदु राज नरवाल ने जरनैल सिंह से तख्ती को छीना और बड़े ही बेइज्जत तरीके से उस तख्ती को सदन में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि आज तक 1984 के समय में जो योजनाबद तरीके से लोगों को गले में टायर डालकर  जलाया गया था। जिसमें हमारे सिख समाज की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार  किया गया। हजारों- हजारों लोग मार दिए गए। उस वक्त भी राजीव गांधी ने सफाई देते हुए कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।

वही सफाई भूपेंद्र हुड्डा देते हुए नजर आए। जबकि 2016 में भी जो लोग मारे गए ना तो उसकी इन लोगों को शर्म है और ना ही कोई गिला है। इन्हीं की पार्टी से चुनकर आए एक सिख और दलित विधायक  तख्ती छिनना लोकतंत्र की हत्या के साथ-साथ इंसानियत पर हमला भी है। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति मारे गए लोगों के लिए इंसाफ मांगता है आप उस इंसाफ की आवाज को ही मारना चाहते हैं कितनी दमनकारी नीति है आपकी शायद आपने अपने बेडरूम में भी हिटलर की तस्वीर लगा रखी होगी। इससे पहले आप हमारे पूजनीय लोगों की भी बेज्जती करते हैं । उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा को तो यहां तक कह दिया कि हुड्डा ने कांग्रेस को डुबोने का कार्य किया है।