Farmers Protest Bhiwani Updates: HTET, HKRN और खाद-फसल खरीद के मुद्दों पर सरकार को घेरा, स्थायी नौकरियों की मांग

दिग्विजय चौटाला ने कहा- 2029 में दोहराएंगे 1977 का दौर; 6 दिसंबर की महेंद्रगढ़ रैली का न्योता व रोजगार-किसान मुद्दों पर घेरा।
 
Haryana news today Hindi

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब 1977 का राजनीतिक दौर दोहराने का समय आ गया है। उस समय जननायक चौधरी देवीलाल ने संघर्ष करके कांग्रेस के तानाशाही राज को समाप्त किया था और अब डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में JJP भाजपा की किसान, युवा विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए संघर्ष कर रही है।

📢 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचने का आह्वान

जनता के आशीर्वाद से JJP वर्ष 2029 में 1977 का दौर दोहराकर इतिहास रचेगी। भिवानी जिले के दौरे के दौरान दिग्विजय ने उपस्थित ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में 6 दिसंबर को JJP की महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचने का आह्वान किया।

🎓 HTET, HKRN और स्थायी नौकरियों पर सरकार को घेरा

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को युवा विरोधी करार देते हुए कहा कि युवाओं को HTET परीक्षा के नाम पर बरगलाया जाता है। पिछली HTET परीक्षा में 3-3 लाख रुपए में HTET परीक्षा पास करवाई गई। हजारों HTET पास भावी अध्यापक आज भी घर बैठे हैं, लेकिन भाजपा सरकार स्थायी नौकरियां नहीं दे रही।

🌾 शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसान मुद्दों पर जोर

HKRN के नाम पर युवाओं को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर काम करना जरूरी है, क्योंकि भाजपा की जात-पात, धर्म-मजहब की राजनीति से जनता ऊब चुकी है। दिग्विजय ने कहा कि आज खाद थानों में मिलती है और भाजपा सरकार सबसे कम फसल खरीदने पर स्वयं की पीठ थपथपा रही है।

⚖️ पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी साधा निशाना

दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में जिस षड्यंत्र के तहत डॉ. अजय सिंह चौटाला को युवाओं को रोजगार देने पर जेल करवाई थी, वह सब जनता को याद है।