JJP Celebration on Tau Devi Lal Jayanti: ऐलनाबाद में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे डॉ. अजय सिंह चौटाला, तैयारियां पूरी

जननायक जनता पार्टी 25 सितंबर को मनाएगी ताऊ देवीलाल की 113वीं जयंती। प्रदेशभर में प्रतिमाओं का अनावरण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम।
 
Dr Ajay Singh चौटाला

चंडीगढ़ : 25 सितंबर को भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती है। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी प्रदेशभर में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाएगी। जयंती कार्यक्रमों को लेकर JJP ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेता ऐलनाबाद हलके के गांव शक्कर मंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं JJP कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में स्थापित चौ देवीलाल की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई के कार्य करवाए गए है।

 सभी जिलों में प्रतिमाओं पर सभाओं का आयोजन होगा और यहां JJP के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता, ताऊ देवीलाल के अनुयायी पहुंचकर उन्हें याद करेंगे। इसके अलावा जगह-जगह सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।