JJP Hansi Rally: दिग्विजय चौटाला का बड़ा ऐलान; हांसी रैली में जुटेंगे अखिलेश यादव और हनुमान बेनीवाल, राज्यसभा चुनाव में 'खेला' होने की आशंका
भिवानी पहुंचे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने 13 मार्च की 'सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली' के लिए अखिलेश यादव और हनुमान बेनीवाल को आमंत्रित किया है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हुड्डा और भाजपा के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए बड़े 'खेला' होने की चेतावनी दी है।
भिवानी। रोहतक गेट स्थित देवीलाल सदन पहुंचे जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि 13 मार्च हांसी की सर्व हरियाणा जनचेतना दिवस रैली में देश के बड़े नेताओं की मौजूदगी रहेगी। चौटाला ने कहा की देश के तीसरे बड़े दल के नेता सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजस्थान से सांसद हनुमान बैनिवाल, सांसद धर्मेंद्र यादव सहित हरियाणा में बाढ़ के समय गांव देहात के लिए काम करने वाले संत रामपाल महाराज के सतलोक आश्रम प्रतिनिधियों को भी विशेष आमंत्रित किया।
इसके अतिरिक्त हरियाणा का देश और विदेश के पटल पर नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, आर्ट, लिट्रेचर को निमंत्रण दिया है। चौटाला ने कहा कि 13 मार्च की रैली के बाद हरियाणा में बदलाव की लहर होगी। डॉ. अजय सिंह चौटाला के लाखों चाहने वाले हांसी में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। और यह रैली युवाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता बनेगी। दिग्विजय सिंह चौटाला साथ ही भाजपा और कांग्रेस की आपसी सांठगांठ को लेकर कहा कि राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेला हो सकता है।
जिस तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर रहमो-करम किया जा रहा है उसका अहसान वह निश्चित रूप से राज्यसभा चुनाव में उतारेंगे। चौटाला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा की तीसरे उम्मीदवार सतीश नांदल का मैदान में आना इसी बात की तरफ इशारा है कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की सोच रखने वाले कर्मबीर बौद्ध को कैसे हराया जाए। क्योंकि इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सानिध्य में ही पिछले दो चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी थी। कर्मबीर बौद्ध को अच्छा इंसान बताते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा की उनका जितना जरूरी है।
चौटाला ने इनेलो को लेकर कहा कि इस चुनाव में इनेलो पूरी तरह से एक्सपोज होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, अजमेर मुंढाल, शेठी धनाना,बल्लू बामला, राजू मेहरा, मदन यादव जूसवाला, एडवोकेट अवतार सांगवान, कुलदीप कोंट, सोमबीर ढाणीमाहू, नितिन सैन, दिपांशु जांगड़ा, धन सिंह कारी, राजेश ग्रेवाल, आशु वाल्मीकि, सुमित ढुल, सिद्धार्थ टाइगर, भूपेंद्र गोदारा, कुलदीप भारतीय, कप्तान फतेहसिंह, बलबीर ग्रेवाल उपस्थित रहे।

