बहादुरगढ़: दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हंगामा, JJP ने हिसार SP को सस्पेंड करने की मांग की

बहादुरगढ़ में जजपा नेता संजय दलाल ने दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोकने की घटना को बताया साजिश। हिसार SP को सस्पेंड करने और इंस्पेक्टर पर FIR की मांग।

 
बहादुरगढ़ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मीटिंग

बहादुरगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले के आगे गाड़ी लगाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। जजपा के झज्जर जिलाध्यक्ष संजय दलाल ने बहादुरगढ़ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस कॉफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

संजय दलाल ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि दुष्यंत चौटाला को नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हिसार के एसपी को तुरंत सस्पेंड करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने दोषी सीआईए इंस्पेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग उठाई। संजय दलाल ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो जजपा कार्यकर्ता सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और आरोपों पर क्या जवाब सामने आता है।