अंबाला: अनिल विज से मिले गोकुल सेतिया, क्रॉस वोटिंग पर बोले- पीठ में छुरा घोंपा!

कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का हाल-चाल जाना। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर अपनी ही पार्टी के बागियों पर साधा निशाना।

 
गद्दारी और पीठ में छुरा

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलने के लिए आज उनके निवास पर कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंत्री का हाल-चाल जाना और क्रॉस वोटिंग को लेकर कहा कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया उसके साथ करो धोखाधड़ी नहीं करनी चाहिए थी और ना ही उसकी पीठ में छुरा नहीं गोपना चाहिए था। 

जानकारी देते हुए गोकुल सेतिया ने बताया कि आज उन्होंने मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है, क्योंकि पिछले काफी समय से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। यहां पार्टीबाजी नहीं बल्कि वह बुजुर्ग है और दिग्गज नेता है उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है इसलिए उनके निवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है। 

वहीं जब उनसे चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिस पार्टी ने सब कुछ दिया उसके साथ गद्दारी करना गलत था। ऐसा करने से उन लोगों ने पार्टी की पीठ में छुरा गोपा है। वह मानते हैं कि जिस पार्टी से चुनाव लड़ा है या जिस पार्टी से अपनी पहचान बनाई है उसके साथ कभी भी धोखा नहीं करना चाहिए था।