Haryana Budget 2026: सीएम नायब सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट; किसानों के लिए 'Agri Discom' और युवाओं को AI ट्रेनिंग का बड़ा तोहफा

हरियाणा बजट 2026-27: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें किसानों के लिए नई 'Agri Discom' बिजली कंपनी, 1 लाख युवाओं को AI ट्रेनिंग, लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार और हाँसी को मॉडर्न जिला बनाने जैसे बड़े ऐलान शामिल हैं।

 
हरियाणा 1 ट्रिलियन इकोनॉमी लक्ष्य

हरियाणा  : हरियाणा के सीएम नायब सैनी बतौर वित्त मंत्री आज दूसरी बार बजट पेश करेंगे। यह बजट 2.15 लाख करोड़ रुपए तक का हो सकता है। सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी के बजट भाषण से शुरू होगी। बजट पेश करने से पहले सीएम सैनी ने CM आवास पर बजट की कॉपी पर साइन किए। आज नायब सैनी ने केसरिया पगड़ी पहनी हुई है।

इस बार बजट में उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, महिलाओं, युवाओं, एआई, प्राकृतिक खेती पर फोकस और लाडो लक्ष्मी योजना का आकार बढ़ाने वाला बजट हो सकता है। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उद्योग सेक्टर को बड़ी राहत मिलने की भी संभावना है। वहीं किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर भी छूट मिल सकती है। इसके अलावा राज्य में खाली पड़े ग्रुप-D के पदों को भरने को लेकर भी ऐलान हो सकता है।