हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका: युवा जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने दिया इस्तीफा

हरियाणा कांग्रेस में सियासी हलचल, महेंद्रगढ़ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद से दिया इस्तीफा। जनता के नाम जारी किया भावुक संदेश।

 
हरियाणा कांग्रेस नेता इस्तीफा

हरियाणा :  हरियाणा की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए महेंद्रगढ़ जिले में युवा कांग्रेस के निर्वाचित जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने अपने पद को अचानक छोड़ दिया है। उन्होंने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं उनके इस कदम से हरियाणा की राजनीतिक गलियारो में चर्चाएं तेज हो गई है।

अपने पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद पुनीत बुलान ने अपने समर्थकों और जनता के लिए एक बेहद भावुक संदेश भी जारी किया है।  पुनीत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने का उनका एकमात्र उद्देश्य आम जनता से जुड़े जरूरी मुद्दों को उठाना रहा है। 

पुनीत बुलान ने  कहा कि वह किसी पद पर रहें या न रहें, लेकिन वे आम लोगों के हक के लिए अपनी आवाज इसी तरह मजबूती से उठाते रहेंगे। वहीं उनके इस्तीफा देने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।