PMO New Address: प्रधानमंत्री मोदी का नया दफ्तर होगा 'सेवा तीर्थ', साउथ ब्लॉक से विदा हुई कैबिनेट; बदल गए इन जगहों के नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 फरवरी) नए PMO कॉम्प्लेक्स 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट हो गए हैं। ₹1,189 करोड़ की लागत से बना यह आधुनिक ऑफिस सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है। जानें साउथ ब्लॉक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट के नए नाम और उनकी खासियतें।

 
PMO shifting news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि शुक्रवार (13 फरवरी) को नए प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) की बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स ‘सेवा तीर्थ’ के नाम का अनावरण कर दिया है. पीएम मोदी आज ही नए पीएमओ शिफ्ट होंगे. यानी आज प्रधानमंत्री कार्यालय का पता स्थाई तौर पर बदल जाएगा. पीएम मोदी का ऑफिस अब सेवा तीर्थ में ही होगा. इसके साथ-साथ कई अन्य मंत्रालयों के कार्यालय भी इसी में मौजूद रहेंगे.

PM ने PMO, NSCS और कैबिनेट सेक्रेटेरिएट वाले कॉम्प्लेक्स का नाम सेवा तीर्थ रखा है. 2014 से, मोदी सरकार ने भारत के पुराने जमाने के निशानों से दूर जाने और सोच बदलने के लिए लगातार कदम उठाए हैं. कुछ बड़े बदलाव इस तरह हैं. सेवा तीर्थ कॉम्पलेक्स कॉम्प्लेक्स में 3 इमारतें हैं.

शाम 6 बजे करेंगे पीएम मोदी संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद उनका संबोधन भी होगा. सेवा तीर्थ में शिफ्ट होने से पहले PM मोदी साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे. यह साउथ ब्लॉक में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी. इसके बाद सभी बैठकें नए ऑफिस में होगी.

इन जगहों के बदल गए नाम

  • साउथ ब्लॉक → सेवा तीर्थ
  • सेंट्रल सेक्रेटेरिएट → कर्तव्य भवन
  • राजपथ → कर्तव्य पथ
  • रेस कोर्स रोड → लोक कल्याण मार्ग
  • राजभवन/राज निवास → लोक भवन/लोक निवास

एक छत के नीचे पूरी सरकार

सेवा तीर्थ को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत ही डेवलप किया गया है. यह 2.26 लाख वर्ग फुट में फैला आधुनिक परिसर दारा शिकोह रोड पर मौजूद है. इसे लगभग ₹1,189 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है. पहले जो ऑफिस अलग-अलग हुआ करते थे. अब वह एक ही कार्यालय के नीचे हुआ करेंगे.

स्मार्ट ऑफिस सुविधाओं से लैस यह केंद्र हाई-स्पीड इंटरनेट, पेपरलेस वर्क कल्चर, डिजिटल आर्काइव्स और अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम के साथ प्रशासनिक कामकाज को सरल बनाता है.