सोनीपत मेयर चुनाव: कमल दीवान ने अफवाहों पर लगाया विराम, बताया BJP की साजिश
सोनीपत नगर निगम चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव न लड़ने की खबरों को बताया अफवाह। सुरेंद्र पंवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप।
सोनीपत : सोनीपत में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार कमल दीवान ने आला नेताओं की मौजूदगी में नामांकन किया तो ये लगा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी लेकिन हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि कमल दीवान चुनाव नहीं लड़ेंगे। उसके बाद बाद कांग्रेस के उम्मीदवार के इस कदम ने कांग्रेस में भूचाल ला दिया और एक के बाद एक नेताओं की हलचल कमल दीवान के आवास पर शुरू हुई तो आखिरकार कमल दीवान और पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने एक सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसको बीजेपी की साजिश करार दिया।
कमल दीवान ने कहा कि चुनाव न लड़ना महज अफवाह थी और दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि यह अफवाहें बीजेपी की साजिश के तहत फैलाई गई हैं। कमल दीवान ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हार की बोखलाहट में इस तरह की अफवाहें फैला रही है और चुनाव के समय ऐसे हथकंडे अपना रही है। कमल दीवान ने कहा कि वे एक अच्छे और सच्चे पूर्व विधायक के बेटे हैं और मैदान छोड़कर भागने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अनुशासन की पार्टी है और पूरा संगठन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। कमल दीवान ने कहा कि अंबाला में एक उम्मीदवार के नामांकन में शामिल होने गए थे, जिस कारण सोनीपत में दिखाई नहीं दिए। इसी अनुपस्थिति को आधार बनाकर भ्रम फैलाया गया कि वे चुनाव नहीं लड़ रहे। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने भी अपने और कमल दीवान के बीच मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज किया।

