हरियाणा में 12 से राहत वाली बारिश

151
SHARE

भिवानी।

कई जिलों में आंधी-बारिश के बावजूद भीषण गर्मी से किसी तरह की राहत नहीं मिली है। सुबह भी फरीदाबाद, गुरुग्राम क्षेत्र में अंधड़ के साथ कुछेक स्थान पर बूंदाबांदी हुई। राहत देने वाली सूचना ये है कि एक नया विक्षोभ 11 जून की रात से हरियाणा में प्रभावी होगा और इससे 12 व 13 जून को अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है।

मानसून 30 जून के आसपास पहुंचेगा और इससे पहले प्री-मानसून या फिर पश्चिमी विक्षोभ वाल बारिश ही गर्मी से राहत देगी। हालांकि आज व कल भी कहीं-कहीं आंधी के बाथ बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें राजस्थान के साथ लगते प्रदेश के इलाके शामिल हैं।

हरियाणा में बीती रात को न्यूनतम पारा करीब 1 डिग्री तक बढ़ गया। कुछ जिलों में ठंडी हवा के झोंके ने लोगों को निहाल किया, लेकिन इसका असर रात के तापमान पर नहीं दिखा। नारनौल में न्यूनतम पारा सबसे कम 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कल शाम को 34 एमएम बारिश के साथ एकाध स्थान पर ओलावृष्टि भी हुई थी। हालांकि महेंद्रगढ़ में पारा 25.8 डिग्री रहा। यहां बूंदबांदी के बावजूद लोग रात को पसीने से सराबोर रहे।

हरियाणा 11 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के असर के आसार बन रहे हैं। इसके प्रभाव से 12 व 13 जून को अधिकतर जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बन रही है। IMD चंडीगढ़ की रिपोर्ट के अनुसार 12 जून काे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

13 जून को सिरसा, फतेहाबाद व हिसार को छोड़ कर शेष पूरे हरियाणा में बूंदाबांदी, बारिश, चमक बना रहेगा। इस दौरान कुछेक स्थानों पर आंधी की भी संभावना बन रही है। इससे पहले 10 व 11 जून को हरियाणा के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आंधी व गरज चमक कुछ जिलों में हो सकती है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal