Aaj Ka Love Rashifal: मेष से लेकर मीन तक सभी जातकों की कैसी रहेगी लव लाइफ, जाने अपना राशिफल
Aaj Ka Love Rashifal: आज शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करनी चाहिए जिससे शनिदेव हम पर अपनी कृपा बनाए रखते है। आज दैनिक पंचांग के अनुसार 11 जनवरी 2025 को शुभ संयोग है।
आज सभी 12 राशियों के लिए प्यार के मामले ये दिन कैसा रहेगा?
मेष
जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं। वाद-विवाद से थोड़ा दूर ही रहें। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 3
वृषभ
रिश्ते में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। मूवी डेट पर जा सकते हैं। बिना वजह की बातों में न पड़ें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहने में भलाई होगी। कम से कम बोलें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 1
मिथुन
जल्दबाजी में किया गया काम नुकसान में डाल सकता है। रिश्ते में चल रहीं गलतफहमियां दूर होंगी। एक्स या पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
कर्क
पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। बात तलाक तक भी पहुंच सकती है। इसलिए कोशिश करें कि बोलते समय में शब्दों का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
सिंह
रिश्ते में चल रही कन्फ्यूजन दूर होगी। पार्टनर के साथ रिश्ता बिगड़ते-बिगड़ते बचेगा। शादीशुदा जिंदगी में तनाव हो सकता है। मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, थोड़ा संभलकर बातचीत करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
कन्या
रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए समस्या खड़ी हो सकती है। किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। पार्टनर से कुछ भी छुपाना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 5
तुला
ज्यादा सोच विचार न करें, सेहत भी खराब हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत करने के लिए उनकी सलाह मान लें। विवादों से दूर रहने में भलाई है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 2
वृश्चिक
वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो बेहतर होगा। मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध के मामले में सफलता हासिल कर सकते हैं। कोई प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 3
धनु
किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिना वजह का तनाव तंग करेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। पूरे दिन रोमांटिक मूड रहेगा। सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
मकर
पार्टनर के साथ कहीं जाने का सोच सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। शादीशुदा जोड़े आपस में संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 7
कुंभ
पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। सिंगल लोगों को मिंगल होने का प्रस्ताव मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ कहीं जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6
मीन
रोमांटिक मूड के साथ रहेंगे और पार्टनर को भी अच्छा महसूस करवाएंगे। डेट प्लान भी कर सकते हैं जो रिश्ते में निकटता लेकर आएगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1

