Rashifal 20 November 2026 : आज का राशिफल 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

20 नवंबर 2026 शुक्रवार का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के धन लाभ, करियर, परिवार और सेहत का पूरा हाल।
 
Aaj ka rashifal Mesh to Meen

ग्रह और नक्षत्र की चाल जब भी बदलती है तो उसका असर हर एक राशि पर पड़ता है। इनके जरिए ही हर दिन के राशिफल का आकलन भी होता है। बात की जाए 20 नवंबर की तो इस दिन शुक्रवार है। इस दिन को खास तौर पर मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। 20 नवंबर को जहां कुछ राशियों पर काम का दबाव आ सकता है, तो वहीं कुछ घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं कुछ के लिए धन लाभ वाली स्थिति भी बनेगी। तो चलिए जानते हैं कि 20 नवंबर के दिन मेष से लेकर मीन राशि समेत कुल 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है?

♈ मेष राशि

खर्चा थोड़ा बढ़ सकता है। नौकरी में थोड़ा काम का प्रेशर भी रह सकता है। किसी बात को लेकर फालतू में परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवार और दोस्तों के बीच समय बिताएं। अपनी हेल्थ (Health) का ध्यान रखें।

♉ वृषभ राशि

सुबह से अच्छी शुरुआत होगी। इनकम का नया सोर्स बन सकता है। ऐसे में पैसों का लाभ होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी से मदद मिल सकती है जिससे चीजें आसान होंगी। पुराना कोई काम फिर से शुरू हो सकता है।

♊ मिथुन राशि

नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा जाएगा। बॉस से काम की तारीफ मिल सकती है। किसी नई जिम्मेदारी के मिलने से काम बढ़ेगा। घर में किसी जरूरी बात पर चर्चा हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।

♋ कर्क राशि

ऐसा लग सकता है कि भाग्य का साथ कम मिल रहा है। धैर्य नहीं खोना है। काम में देरी हो सकती है जिससे मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। लोगों की बात समझने की पूरी कोशिश करें।

♌ सिंह राशि

अपने गुस्से पर काबू रखें। छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट करने से बचें। किसी बात पर बहस हो सकती है। छोटी सी बात भी बड़े मुद्दे का रूप ले सकती है। हेल्थ को नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। हेक्टिक शेड्यूल के बीच आराम जरूर करें।

♍ कन्या राशि

दिन अच्छा जाएगा। बिजनेस में लाभ मिलने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता पहले से बेहतर होगा। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन खुश रहेगा। अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हेल्थ का ध्यान रखें।

♎ तुला राशि

किसी पुराने तनाव या मुश्किल से राहत मिलने के चांस हैं। पैसों से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। बस अपने विरोधी लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। अपने हिस्से की मेहनत करते रहें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

♏ वृश्चिक राशि

कोई काम रुक सकता है जिससे मूड खराब हो जाएगा। पैसों के मामले में बहुत सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। कोई भी फैसला लेने से पहले हर चीज चेक करें। अगर कहीं यात्रा करनी है तो हर जरूरी चीज देख लें। घर-परिवार में खुशहाल माहौल हो इसके लिए शांत रहें। किसी भी बात पर ओवररिएक्ट न करें।

♐ धनु राशि

किसी छोटी सी बात से तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार के सदस्यों से बातचीत करें तो धैर्य रखें। किसी को चुभने वाले शब्द न बोलें। काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा हो सकता है। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। खासकर नींद पूरी लें और बाहर का खाना न खाएं।

♑ मकर राशि

धन लाभ का अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। परिवार साथ होगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने काम से तारीफ मिलेगी। ऐसे में मन खुश रहने वाला है। रुका हुआ कोई काम आगे बढ़ता दिखेगा।

♒ कुंभ राशि

घर और काम के बीच सही से बैलेंस बनाएं। किसी छोटी सी बात पर घर में बहसबाजी हो सकती है। धैर्य के साथ बात सुनें और शांत मन से मुश्किल का हल निकालें। काम से मन थोड़ा भटक सकता है। अपने खर्चों पर थोड़ा नजर बनाए रखें।

♓ मीन राशि

आपका कॉन्फिडेंस (Confidence) बढ़ा रहेगा। मन में कोई नया काम या प्रोजेक्ट पर काम करने का विचार आ सकता है। लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की बातों को दिल पर न लें। कोई भी अहम फैसला बहुत ही सोच-समझकर ही लें।

⚠️ डिस्क्लेमर

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।