Aaj Ka Rashifal: मेष में मंगल और सिंह में चंद्रमा, जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
मंगल स्वग्रही मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा और केतु सिंह राशि में। चंद्रमा माघ नक्षत्र के हैं। माघ नक्षत्र केतु का होता है, यह मूल की तरह का नक्षत्र है। इसकी शांति कराई जाती है। जब बच्चा पैदा होता है तो 27वें दिन यह नक्षत्र बनता है, इसे अश्लेषा कहते हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि
मन परेशान रहेगा। प्रेम में घुटन सा महसूस करेंगे। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें, वरना गलत फैसले ले सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
बड़े गृह कलह के संकेत हैं। इसलिए शांत होकर निपटाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि-
नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नए व्यापार की शुरुआत न करें, थोड़ा रुक जाएं। व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार मध्यम। स्वास्थ्य अच्छा। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
कर्क राशि
धन हानि के संकेत हैं। जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। निवेश अभी रोक कर रखें। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाप-शनाप खर्चें होंगे। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। फिर भी मन परेशान करेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य अच्छा लेकिन सीने में विकार संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखना अच्छा रहेगा।
धनु राशि
भाग्य पर भरोसा करके कोई काम नहीं करें। थोड़ा अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा भी कष्टप्रद है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ दोनों पर ध्यान दें। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात किसी विवाद में बदल सकती है, थोड़ा ध्यान दें। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।
मीन राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।

