मंगलवार को नए कपड़े पहनना क्यों है अशुभ? जानें सही दिन और ज्योतिष नियम
क्या आप जानते हैं मंगलवार को नए कपड़े पहनना वर्जित क्यों है? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए कपड़े पहनने के लिए कौन से दिन शुभ और कौन से अशुभ हैं, जानें यहाँ।
जीवन में कई कामों को बहुत विशेष माना जाता है. इन्हीं कामों में शामिल है नए कपड़े पहनना. नए कपड़ों को पहनने के लिए भी शास्त्रों और ज्योतिष में विशेष नियम और दिन बताए गए हैं. सही दिन नए कपड़े पहनने से जीवन में सौभाग्य, मान-सम्मान और धन प्राप्त होता है, लेकिन क्या जानते हैं कि मंगलवार के दिन नए कपड़े पहनना शास्त्रों में वर्जित किया गया है? आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है?
मंगलवार का दिन बहुत ही खास माना जाता है. ये दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमाान जी को समर्पित किया गया है. ये दिन ग्रहों के सेनापति मंंगल का भी माना जाता है. इस दिन भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा बहुत फलदायी मानी जाती है, लेकिन मंगलवार को नए कपड़े पहनने से मना किया जाता है.
मंगलवार को नए कपड़े न पहनने के कारण
ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन नए कपड़े पहनने से क्रोध बढ़ता है, जिससे विवाद की संभवना बन सकती है. परिवार में वाद-विवाद हो सकता है. मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन उग्र माना जाता है. इस दिन नए कपड़े पहनने से उसमें आग लगने या जलने का खतरा अधिक रहता है.
मंगलवार के अलावा नए कपड़े पहनने के लिए शनिवार का दिन भी अशुभ माना जाता है. इस दिन नए कपड़े पहनने से कामों में बाधा आती है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ती हैं. रविवार का दिन भी नए कपड़े पहनने के लिए शुभ नहीं होता है. मान्यता है कि इस दिन नए कपड़े पहनने से शारीरिक कष्ट होते हैं.
ये दिन नए कपड़े पहनने के लिए शुभ होते हैं शुभ
ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार का दिन नए कपड़े पहनने के लिए सबसे उत्तम होता है. ये दिन खुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का होता है, इसलिए इस दिन नए कपड़े पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है. बुधवार का दिन भी नए कपड़े पहनने के लिए शुभ होता है. इस दिन नए कपड़े पहनने से शुभ परिणाम मिलते हैं. गुरुवार और सोमवार का दिन भी नए कपड़े पहनने के अच्छा होता है.

