आज का राशिफल: तुला राशि में चंद्रमा और स्वाति नक्षत्र का प्रभाव, जानें अपनी राशि का हाल
आज का राशिफल: तुला राशि में चंद्रमा और स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कैसा रहेगा आपका दिन? मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार का भविष्यफल यहाँ पढ़ें।
ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा तुला राशि में और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में हैं। स्वाति नक्षत्र के मालिक राहु होते हैं। घर है शुक्र का, तुला राशि। चंद्रमा की स्थिति तुला राशि में है और चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के हैं।
यहां पर थोड़ी सी चंचलता बढ़ेगी। हालांकि शुक्र और राहु का कॉम्बिनेशन बहुत खराब नहीं माना जाता है, लेकिन यहां चंचलता बढ़ेगी। थोड़ा सा येन-केन-प्रकारेण कार्य करने की स्थिति बनेगी, खासकर विपरीतलिंगी संबंधों में थोड़ा सा मैनिपुलेशन चलेगा। जीवनसाथी के साथ भी थोड़ा मैनिपुलेशन चलेगा। कुंभ राशि में राहु और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। राशिफल देखते हैं।
मेष राशि
जीवन साथी के साथ बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लेकिन बहुत सौम्यता के साथ रहिएगा। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ा सा ध्यान रखकर आगे बढ़ना होगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति काफी एक लगाव पूर्ण, लेकिन इस लगाव में थोड़ा सा प्रेशर रहेगा। आकर्षण ज्यादा रहेगा। संतान की स्थिति मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि
बात करते हैं वृषभ राशि की। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में अपनापन, समीपता, साथ। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी, आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। रुपए-पैसे की स्थिति अच्छी हो रही है और पैसे बढ़ रहे हैं, रिस्क ले सकते हैं आप। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
भावुकता पर काबू रखिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह अत्यंत शुभकारी समय दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम के साथ आप व्यावसायिक ग्रो कर रहे हैं। संतान भी आपके... जो लोग संतान वाले हैं, संतान ग्रो कर रहे हैं, संतान आगे बढ़ रहे हैं। संतान का जो करियर है, उसमें वो आगे बढ़ रहे हैं। आपका व्यापार पहले से काफी अच्छी स्थिति में है। मतलब स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम की स्थिति अच्छी है, संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ये शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है। प्रेम में नयापन दिखाई पड़ रहा है— या तो नए संबंध में आएंगे या जो एक पुराना संबंध चल रहा है, उसमें तरोताजा महसूस करेंगे। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि
पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर होगा। प्रेम की स्थिति लाभप्रद है, संतान की स्थिति लाभप्रद है। यह खुशहाल समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि
धन का आगमन होगा, निवेश अभी मत करिएगा। जो-जो अभी पैसे जिस तरीके से हैं, उस तरीके से रखे रहिए। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान की स्थिति भी अच्छी है। एक सुखद समय है, बस निवेश से बचिए और जुबान पर काबू रखिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि
सौम्यता बढ़ेगी, भव्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ा सा निराशाजनक मतलब ड्राइनेस रहेगी। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है, संतान भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अगर कहीं निवेश किया तो लॉस के चांसेस हैं, इसलिए थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। प्रेम, संतान मध्यम है, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार आपका बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि
भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन धार्मिक बना रहेगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। संतान भी बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
मीन राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

