Phalguna Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा आज, चंद्र ग्रहण के बीच राशि अनुसार दान से चमकेगी किस्मत; जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन पूर्णिमा 2026 पर चंद्र ग्रहण का साया! आज 3 मार्च को उदया तिथि के अनुसार स्नान-दान का विशेष महत्व है। अपनी राशि के अनुसार गुड़, तिल, अन्न या वस्त्रों का दान कर पाएं लक्ष्मी-नारायण की असीम कृपा। जानें आपकी राशि के लिए क्या दान करना रहेगा शुभ।
फाल्गुन माह की पूर्णिमा शास्त्रों में अति विशेष मानी गई है. द्रिक पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा की शुरुआत 02 मार्च की शाम को 05 बजकर 55 मिनट पर हुई. ये तिथि आज यानी 03 मार्च को शाम को 05 बजकर 07 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा आज है. चूंकि आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, इसलिए पूर्णिमा का व्रत कल ही किया गया.
हालांकि, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान दान आज हुआ. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं. हालांकि, इस बार ग्रहण को देखते हुए सूतक का से पहले ही ब्रह्म मुहूर्त में स्नान किया गया. इस दिन दान करने का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन किए गए दान से लक्ष्मी नारायण जी की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे में आज राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें.
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें दान
- मेष राशि वाले फाल्गुन पूर्णिमा पर अनार, रागी और गेहूं का दान करें.
- वृषभ राशि वाले आज के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें.
- मिथुन राशि वाले आज के दिन साबुत मूंग और धनिया का दान करें.
- कर्क राशि वाले आज के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें.
- सिंह राशि वाले आज के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें.
- कन्या राशि वाले आज के दिन लोगों के मध्य हरी सब्जियों का वितरण करें.
- तुला राशि वाले आज के दिन जरूरतमंदों के मध्य सफेद रंग के वस्त्र का दान करें.
- वृश्चिक राशि वाले आज के दिन लाल रंग के कपड़े और धन का दान करें.
- धनु राशि वाले आज के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें.
- मकर राशि वाले आज के दिन साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें.
- कुंभ राशि वाले आज के दिन काले तिल और नीले रंग के कपड़े का दान करें.
- मीन राशि वाले आज के दिन चने की दाल, बेसन और लड्डू का दान करें.

