Daily Horoscope: 11 अक्टूबर 2026, सूर्य देव की कृपा से इन राशि वालों को मिलेगा बंपर लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
11 अक्टूबर 2026, रविवार के दिन ग्रहों की चाल से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल। किन राशियों को होगा धनलाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी।
आज 11 अक्टूबर 2026 और दिन रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन जगत के पालनहार भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करने से मान-सम्मान और यश में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 11 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार और रोमांचक रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातकों को इस दिन सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का हाल।
♈ मेष से कन्या राशि तक का राशिफल
-
मेष: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी और परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति और भवन-जॉदाद के सुख में वृद्धि के योग हैं।
-
वृषभ: आज आपको निवेश से फिलहाल बचना चाहिए। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा फलदायी रहेगी।
-
मिथुन: आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। ग्रुप एक्टिविटी में शामिल होने से नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
-
कर्क: पुरानी किसी बीमारी से राहत मिल सकती है। अनजान व्यक्ति की सलाह पर निवेश करने वालों को लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
-
सिंह: दिन खुशी और आनंद से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर पिता की सलाह फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
-
कन्या: दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं।
♎ तुला से मीन राशि तक का राशिफल
-
तुला: मानसिक शांति के लिए योग व ध्यान का सहारा लें। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। व्यापारियों को पार्टनरशिप के नए मौके मिल सकते हैं।
-
वृश्चिक: सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और सीनियर्स का साथ मिलेगा।
-
धनु: आत्मविश्वास और एनर्जी बढ़ी हुई रहेगी। उधार चुकाना पड़ सकता है। कठिन परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
-
मकर: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। अतीत में किया गया निवेश आज फल देगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बीतेगा।
-
कुंभ: घरेलू उलझनें आ सकती हैं लेकिन आप उनका समाधान निकाल लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापारिक उन्नति के संकेत हैं।
-
मीन: खर्चों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह उपयोगी साबित होगी। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।