Shukra Gochar 2026: शुक्र का भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्र देव ने आज भरणी नक्षत्र में प्रवेश किया। 16 अप्रैल 2026 तक मेष, तुला और धनु राशि वालों पर बरसेगी विशेष कृपा। जानें धन, सुख और ऐश्वर्य में वृद्धि का पूरा राशिफल।

 
ज्योतिष शास्त्र नक्षत्र प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही असरदार उनका नक्षत्र परिवर्तन भी माना जाता है. धन, सुख, ऐश्वर्य और विलासिता के दाता शुक्र देव ने आज सुबह भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है. शुक्र यहां 16 अप्रैल 2026 तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, जब कोई ग्रह अपने ही नक्षत्र में गोचर करता है, तो उसकी शक्ति और शुभता कई गुना बढ़ जाती है. शुक्र का यह 10 दिनों का सफर वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन 3 राशि वालों के लिए ये किस्मत के दरवाजे खोल सकता है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां.

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव

शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर जीवन में सुख-सुविधाओं, प्रेम संबंधों, कला, सौंदर्य और धन में वृद्धि का संकेत देता है. इस दौरान लोग भौतिक सुखों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं और जीवन में आनंद की अनुभूति बढ़ती है.

इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ साबित होने वाला है. भरणी नक्षत्र में शुक्र के आने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए मुनाफे का समय है.

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी खुद शुक्र है, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे ज्यादा लाभ आपको मिलने की उम्मीद है. आप नया वाहन या कोई कीमती गैजेट खरीद सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में भारी वृद्धि होगी. सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय निवेश और संपत्ति के मामलों में जबरदस्त सफलता लेकर आएगा. अगर आप शेयर मार्केट या रियल एस्टेट में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह 10 दिन आपके लिए काफी फलदायी हो सकते हैं. शिक्षा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे.