Somwar Ke Upay: सोमवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ सकते हैं भगवान शिव

सोमवार को भगवान शिव की पूजा में क्या नहीं करना चाहिए? जानें कौन से काम करने से महादेव हो सकते हैं क्रोधित और किन चीजों का दान करने से लगता है चंद्र दोष।

 
Chandra Dosh Remedies on Monday

 हिंदू धर्म में भगवान शंकर त्रिदेव में गिने जाते हैं. भगवान शंकर को संहार का देवता माना जाता है. उनको शिव, महादेव और अन्य अनेक नामों से पुकारा जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है. माना जाता है कि भगवान शिव एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूरे विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है.

धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा-पाठ करने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद जल्द प्राप्त होता है. भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सारे दुख व कष्ट दूर रहते हैं. सोमवार के दिन की जाने वाली शिव पूजा के नियम बहुत अधिक कठोर नहीं हैं, लेकिन इस दिन कुछ कामों को न करने की सलाह पंडित और ज्योतिषी देते हैं. मान्यता है कि अगर ये काम सोमवार के दिन किए जाते हैं, तो भगवान शिव नाराज और क्रोधित हो जाते हैं.

सोमवार को न करें ये काम

  • भगवान शिव को तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाएं. भोलेनाथ को लाल रंग के फूल, केतकी और केवड़े के फूल न चढ़ाएं.
  • भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंगे के कपड़े नहीं पहनें और ना ही महादेव को सिंदूर चढ़ाएं.
  • सोमवार को तामसिक चीजों जैसे मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज आदि का सेवन न करें.
  • सोमवार को बैंगन, कटहल, सरसों का साग, काला तिल और उड़द भी न खाएं. ये चीजें शनि देव से संबंधित मानी जाती हैं.
  • सोमवार को उत्तर, पूर्व और आग्नेय दिशा में यात्रा न करें. विशेषकर पूर्व दिशा में सोमवार को दिशाशूल होता है. दिशाशूल में यात्रा करने से अशुभ घटना घटित हो सकती है.
  • सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे चीनी, दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि का दान न करें. ऐसा करने से चंद्र दोष लग सकता है.