Aaj Ka Rashifal: आज मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल 

 
आज मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल 

Aaj Ka Rashifal: आज  शुक्रवार है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से माता पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते है आज मेष से लेकर मीन राशि के जातकों दिन कितना फायदे वाला और कितना नुकसानदायक रहने वाला है। 

ये रहा मेष से लेकर मीन राशिफल…

मेष 
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने कर्जो को भी उतारने के बारे में सोचना होगा। आपको सेहत संबंधित यदि कोई समस्या हो, तो आप उसे  नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कोई पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा।

वृषभ 
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, तो पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। 

कर्क 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से काम को लेकर सलाह लेनी होगी। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।  आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है और अपने कामों में ढील बिल्कुल न दें। आप अपने कामों को लेकर यदि लापरवाही दिखाएंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

कन्या
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आप विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी। आप अपनी आवश्यकताओं को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और जीवनसाथी प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन चुकता होगा।

तुला 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  जीवनसाथी से किए हुए वादे को आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए-मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। 

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान देंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। 

धनु
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर 
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील अटक सकती है, लेकिन आप अपने धन का लेनदेन थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें और कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके विरोधी भी आपको परेशान करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

कुंभ 
आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। जीवनसाथी से आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर ही करें और किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मीन 
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।