वास्तु टिप्स: घर की किस दिशा में लगाएं घड़ी? जानें क्या है सही नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी घर की ऊर्जा को नियंत्रित करती है। जानें किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ है और किस दिशा में घड़ी लगाने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
हम सभी के घरों में समय देखने के लिए दीवार पर घड़ी टंगी होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घड़ी सिर्फ समय देखने के काम भर नहीं आती है, ब्लकि घड़ी को वास्तु शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण चीज माना गया है. वास्तु शास्त्र के जानकार घड़ी को घर की उर्जा से जोड़कर देखते हैं. वास्तु की मान्यता है कि घड़ी घर की उर्जा को कंट्रोल करती है.
अगर घर में घड़ी सही दिशा में टंगी हो तो सुख-समृद्धि और शांति आती है. वहीं गलत दिशा में टंगी घड़ी मानसिक तनाव और उलझनें पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में घड़ी टांगने ससे बचना चाहिए और किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है?
इस दिशा में घड़ी लगाना होता है अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा घड़ी लगाने के लिए शुभ नहीं मानी जाती है, इसलिए भूलकर भी कभी इस दिशा में घड़ी न लगाएं. हिंदू धर्म शास्त्रों में दक्षिण दिशा का स्वामी मृत्यु के देवता यमराज को बताया गया है. ऐसे में दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से काम में रुकावटें आ सकती है. यही नहीं घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है.
इन दिशाओं में लगाएं घड़ी
पूर्व दिशा: घर में घड़ी लगाने के लिए पूर्व दिशा बहुत शुभ मानी जाती है. ये दिशा सूर्योदय की होती है. वास्तु की मान्यताओं के अनुसार, घर की इस दिशा में घड़ी लगाने से घर का माहौल सकारात्मक रहता है और परिवार के सदस्यों की तरक्की होती है.
उत्तर दिशा: उत्तर धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है. यहां घड़ी लगाने से घर में बरकत और धन का आगमन बना रहता है.
घड़ी से जुड़ी इन बातों का रखें विशेष ध्यान
घर में कभी भी बंद या खराब घड़ी न रखें. अगर सेल खत्म हो गया है या घड़ी खराब है, तो उसे तुरंत ठीक कराएं. क्योंकि मान्यता है कि बंद या रुकी हुई घड़ी से जीवन की प्रगति पर असर पड़ता है. वास्तु के जानकार कहते हैं कि घड़ी को हमेशा समय से एक या दो मिनट आगे रखें. ऐसा करने आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है. घड़ी को हमेशा साफ रखें. इस पर धूल न जमने दें. बेडरूम में घड़ीं न लगाएं. अजीब आकार की घड़ी लगाने से बचें.