यमुनानगर: 'नशे से जंग' मैराथन का आगाज, सीएम सैनी दिखाएंगे हरी झंडी
यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में 26 जुलाई को नशे से जंग यमुनानगर के संग मैराथन दौड़ का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि आगामी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर नशे के खिलाफ राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का आगाज करेंगे।

इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन भाग लेंगे। इस मैराथन दौड़ के लिए 1 लाख 17 हजार नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें 75,411 पुरूष व 37,933 महिलाएं शामिल है।
यमुनानगर की उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल,अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीम विश्वनाथ, नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अभी तक एक लाख 17000 लोगों ने दौड़ के लिए अपना पंजीकरण किया है। उन्होंने बताया कि 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,12,183 नागरिकों और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1500 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं इस दौड़ में विजेता को एक लाख का इनाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान करेंगे।

