रोहतक : MBBS स्टूडेंट ने खून से लिखा लेटर:राष्ट्रपति से मांगा न्याय

130
SHARE

रोहतक।

हरियाणा के रोहतक PGI में धरने पर बैठे MBBS स्टूडेंट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खून से पत्र लिखा। पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति से न्याय मांगा गया है। छात्रों का कहना है कि वह पिछले 51 दिनों से बॉन्ड पॉलिसी के विरोध में धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

MBBS छात्रों के धरने को 50 दिन पूरे होने पर संघर्ष व सामाजिक एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें MBBS स्टूडेंट ने खून से राष्ट्रपति को पत्र लिखने का निर्णय लिया। वहीं MBBS छात्र अनुज का धरनास्थल पर खून निकाला गया और राष्ट्रपति के नाम पत्र लिखा।

रोहतक में बुधवार को MBBS स्टूडेंट शक्ति प्रदर्शन करेंगे। अपने धरने को चलते हुए 50 दिन पूरे होने पर इसका आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यार्थी अपने 50 दिन के संघर्ष व सामाजिक एकजुटता का प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही इसको लेकर आमजन व संगठनों से भी आह्वान किया गया है।

अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करेSubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal