Washing Machine Electricity Consumption: 7KG मशीन कितनी बिजली खाती है? जानें पूरा हिसाब

क्या आप जानते हैं 7KG की वॉशिंग मशीन एक बार कपड़े धोने पर कितनी यूनिट बिजली खर्च करती है? जानें हीटर और ड्रायर के इस्तेमाल के साथ बिजली बिल का पूरा गणित।

 
Washing machine unit consumption per hour

Washing Machine लेते टाइम हम सभी फीचर्स पर तो गौर करते हैं लेकिन मशीन लेने के बाद बिजली बिल की चिंता होने लगती है कि एक बार कपड़े धोने पर मशीन कितने रुपए की बिजली खर्च करेगी? हम आज आपको बताएंगे कि 7KG की वॉशिंग मशीन एक बार कपड़े धोने पर कितनी यूनिट बिजली खर्च करती है, 1 घंटे में मशीन कितने यूनिट बिजली यूज करती है और अगर आप कपड़े धोते टाइम मशीन के हीटर फंक्शन का यूज करते हैं तो मशीन कितने यूनिट बिजली खर्च करेगी. चलिए आपको पूरा हिसाब-किताब समझाते हैं.

कितनी बिजली यूज करती है 7kg की वॉशिंग मशीन?

विजय सेल्स के मुताबिक, आमतौर पर 7kg की वॉशिंग मशीन हर साइकिल यानी एक बार कपड़े धोने पर लगभग 0.25 से 0.35 यूनिट बिजली खर्च करती है. अगर 0.25 यूनिट के हिसाब से देखा जाए तो आपके एरिया में अगर 7 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का चार्ज लिया जाता है तो एक बार कपड़े धोने पर 1.75 रुपए की बिजली खर्च होगी. 0.35 यूनिट के हिसाब से 2.45 रुपए की बिजली खर्च होगी.

1 घंटे की धुलाई में कितनी बिजली होती है खर्च?

सामान्य 1 घंटे के वॉश साइकिल में लगभग 0.2 यूनिट (लगभग 1.4 रुपए) से 0.4 यूनिट (लगभग 2.8 रुपए) बिजली खर्च होती है.गर्म पानी के इस्तेमाल या ड्रायर सेटिंग्स का इस्तेमाल करते हैं तो यह बढ़कर प्रति धुलाई 1 (लगभग 7 रुपए) से 2 यूनिट (लगभग 14 रुपए) तक हो सकती है. एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि इको या क्विक वॉश साइकिल चुनने से बिजली की खपत कम हो जाती है.

इन बात पर निर्भर है कि कितनी बिजली होगी यूज

लेकिन एक बात जो यहां पर ध्यान देने वाली है वह यह है कि वॉशिंग मशीन कितनी बिजली खर्च करती है, ये इस बात पर निर्भर है कि आप कपड़े धोते वक्त गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं या नहीं? वॉश साइकिल किस तरह का है और मशीन की एफिशिएंसी रेटिंग (स्टार रेटिंग) क्या है?