Asus Chromebook CX15 Price & Specs: 15.6 इंच FHD डिस्प्ले और इंटेल प्रोसेसर के साथ आया Asus Chromebook CX15, जानें कीमत

भारत में Asus Chromebook CX15 लॉन्च हो गया है। इसमें 15.6 इंच FHD डिस्प्ले, Intel N50 प्रोसेसर, 12.5 घंटे बैटरी लाइफ और गूगल AI प्रो फीचर्स मिलेंगे।

 
गूगल एआई प्रो मेंबरशिप क्रोमबुक

आसुस ने भारत में अपना नया क्रोमबुक सीएक्स15 लॉन्च कर दिया है. यह लैपटॉप क्रोमओएस, इंटेल एन50 प्रोसेसर, 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, वाई फाई 6 और गूगल एआई प्रो मेंबरशिप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 12.5 घंटे तक चल सकती है. इसके साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का भी सपोर्ट मिलता है.

Asus Chromebook CX15: कीमत, ऑफर और उपलब्धता

आसुस क्रोमबुक सीएक्स15 को भारत में 47,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. यह प्योर ग्रे रंग में उपलब्ध होगा. ग्राहक इसे 3,999 रुपये प्रति माह की शुरुआती नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं. कंपनी इसके साथ एक साल की स्टैंडर्ड वारंटी और एक साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन दे रही है. यह लैपटॉप आसुस ईशॉप, आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर, आरओजी स्टोर, आसुस के अधिकृत रिटेल पार्टनर्स, रिलायंस डिजिटल और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

Asus Chromebook CX15: डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और गूगल एआई फीचर्स

आसुस क्रोमबुक सीएक्स15 में 15.6 इंच का फुल एचडी एंटी ग्लेयर आईपीएस नैनोएज डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है. इसमें 300 निट्स ब्राइटनेस, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 87 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 45 प्रतिशत एनटीएससी कलर कवरेज मिलता है. लैपटॉप इंटेल एन50 प्रोसेसर, इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स, 8जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 128जीबी ईएमएमसी स्टोरेज के साथ आता है. यह क्रोमओएस पर चलता है और इसमें ऑटोमैटिक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. कंपनी तीन महीने की गूगल एआई प्रो मेंबरशिप भी दे रही है, जिसमें जेमिनी, जेमिनी नोटबुक, जीमेल, डॉक्स, शीट्स के एआई फीचर्स, गूगल फ्लो, नैनो बनाना इमेज जनरेशन, एडवांस गूगल फोटोज एडिटिंग टूल्स, यूट्यूब प्रीमियम लाइट और 5टीबी क्लाउड स्टोरेज शामिल है.

Asus Chromebook CX15: बैटरी और कनेक्टिविटी

आसुस क्रोमबुक सीएक्स15 में 42Wh की तीन सेल लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो 45 वॉट यूएसबी टाइप सी चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के अनुसार यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 12.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, दो यूएसबी 3.2 जेन1 टाइप सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 जेन1 टाइप ए पोर्ट, एचडीएमआई 1.4 पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है. सुरक्षा के लिए टाइटन सी सिक्योरिटी चिप और केंसिंगटन नैनो सिक्योरिटी स्लॉट मिलता है. इसके अलावा 720पी एचडी वेबकैम, फिजिकल प्राइवेसी शटर, स्पिल रेसिस्टेंट चिकलेट कीबोर्ड और यूएस एमआईएल एसटीडी 810एच मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है.