Boltt Ace 5G & Boltt Evo Price in India: फायर-बोल्ट के नए सब-ब्रांड 'बोल्ट' के दो स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
फायर-बोल्ट ने मंगलवार 25 अगस्त को भारत में अपने नए सब-ब्रांड बोल्ट के तहत दो नए फोन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने Boltt Ace 5G और Boltt Evo को पेश किया है. दोनों फोन में 6.79 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. Boltt Ace 5G में 5G कनेक्टिविटी के साथ 64 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, जबकि Boltt Evo 4G फोन है और इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है. दोनों फोन 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
कितनी है कीमत
Boltt Ace 5G की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है, जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है. इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 14,999 रुपये, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में आएगा. वहीं Boltt Evo की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है और 6GB+128GB मॉडल 11,999 रुपये में मिलेगा. दोनों फोन पर डे-1 ऑफर के तहत 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है. बिक्री 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर होगी.
120Hz डिस्प्ले और अलग-अलग प्रोसेसर
दोनों स्मार्टफोन में 6.79 इंच का एचडी+ यानी 720×1640 पिक्सल एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के लिए बीच में पंच-होल कटआउट दिया गया है. Boltt Evo में यूनिसॉक टी7250 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Ace 5G में यूनिसॉक टी8200 चिपसेट दिया गया है. दोनों फोन एंड्रॉयड 16 पर चलते हैं और इनमें सर्कल टू सर्च और गूगल लेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं.
64MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Boltt Ace 5G में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि Boltt Evo में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है. दोनों फोन में गूगल एआई इमेजिंग फीचर्स के तौर पर फेस अनब्लर और नाइट मोड दिए गए हैं. दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. Ace 5G में एनएफसी भी दिया गया है, जिससे गूगल पे और पेटीएम जैसे कंपैटिबल ऐप्स के साथ टैपलेस पेमेंट किया जा सकता है.