Google Gemini 3D Avatar: अब खुद का 3D AI अवतार बना सकेंगे यूजर्स, जानें नया फीचर
Google Gemini में आ रहा है 'Avatar' फीचर! अब यूजर्स अपना 3D AI अवतार बनाकर पर्सनलाइज्ड इमेज जनरेट कर सकेंगे। साथ ही ChatGPT से चैट हिस्ट्री इम्पोर्ट करना होगा आसान।
गूगल अपने AI चैटबॉट Gemini को और पावरफुल बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. एंड्रॉइड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स अपना 3D AI अवतार बना सकेंगे. यह फीचर न सिर्फ पर्सनलाइज्ड कंटेंट बनाने में मदद करेगा, बल्कि AI के इस्तेमाल को और आसान बना देगा. इसके साथ ही Gemini में कई और बड़े अपडेट भी आने वाले हैं.
आ रहा 3D Avatar फीचर
Android Authority की रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google Gemini में Avatar नाम का नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है. यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और फिलहाल यूजर्स या बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. स्क्रीनशॉट्स से संकेत मिलता है कि इसमें यूजर्स को स्टेप-बाय-स्टेप गाइड मिलेगा, जिससे वे अपना 3D अवतार बना सकेंगे. यह फीचर AI के साथ इंटरैक्शन को और ज्यादा पर्सनल और रियल बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
ऐसे बनेगा पर्सनल कंटेंट
नई रिपोर्ट के अनुसार, इस फीचर के जरिए यूजर्स AI जनरेटेड इमेज में खुद को जोड़ सकेंगे. इसके लिए सिर्फ ‘@me’ जैसे कमांड का इस्तेमाल करना होगा. इससे बार-बार फोटो अपलोड करने की जरूरत खत्म हो सकती है. यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी काम का हो सकता है, जो जल्दी और आसान तरीके से पर्सनलाइज्ड विजुअल्स बनाना चाहते हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह वीडियो AI टूल्स के साथ भी काम करेगा या नहीं.
ChatGPT और Claude को मिलेगी टक्कर
गूगल जेमिनी को मजबूत बनाने के लिए और भी कई फीचर्स पर काम कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स जल्द चैटजीपीटी और क्लाउड से अपनी चैट हिस्ट्री सीधे जेमिनी में इम्पोर्ट कर सकेंगे. इसके लिए Import Memory और Import Chats जैसे ऑप्शन दिए जा सकते हैं. यह अपडेट यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म स्विच करना आसान बना देगा और जेमिनी को AI रेस में और आगे ले जा सकता है.

