Google Gemini: भारत में लॉन्च हुआ 'Personal Intelligence' फीचर, ऐसे करेगा काम
Google Gemini ने भारत में रोलआउट किया Personal Intelligence फीचर। अब Gmail, Photos और YouTube के डेटा से मिलेंगे सटीक जवाब। जानें कैसे करें एक्टिव और क्या है इसके फायदे।
Google ने भारत में Gemini App की क्षमता को बढ़ाते हुए ऐप में नए फीचर को शामिल किया है. कंपनी ने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Personal Intelligence फ़ीचर को रोलआउट किया है. यह फ़ीचर यूजर की जरूरत के हिसाब से जवाब देने के लिए डिजाइन किया गया है. यह फ़ीचर पहले अमेरिका में उपलब्ध था लेकिन अब इसे भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. अब यह Google की अलग-अलग सेवाओं से यूज़र डेटा को इंटीग्रेट कर ऐप की उपयोगिता को बेहतर बनाने पर फ़ोकस करता है. इसे अभी एलिजिबल सब्सक्राइबर्स के लिए पेश किया जा रहा है लेकिन आने वाले हफ्तों में इसे बड़े पैमाने पर रोलआउट करने की योजना है.
Personal Intelligence ऐसे करता है काम
इस नए फीचर की मदद से यूजर्स Gmail, Google Photos, YouTube और Search जैसे ऐप्स को Gemini से जोड़ सकते हैं. एक बार चालू हो जाने पर, यह सिस्टम इन सेवाओं में मौजूद जानकारी का इस्तेमाल कर सवालों के ज्यादा असरदार जवाब दे पाता है. उदाहरण के लिए, यूजर्स Gemini से अपने ट्रेवल प्लान्स के बारे में पूछ सकते हैं. यह फ़ीचर अलग-अलग डेटा स्रोतों से जानकारी को निकालने की क्षमता रखता है. इससे Gemini ऐसे जवाब दे पाता है जो सिर्फ किसी एक ऐप तक सीमित नहीं होते, बल्कि टेक्स्ट, तस्वीरों और वीडियो जैसे कई फ़ॉर्मेट में उपलब्ध होते हैं.
Google का कहना है कि Personal Intelligence एक ऑप्शनल फ़ीचर है और डिफॉल्ट रूप से यह बंद रहता है. यूजर चुन सकते हैं कि उन्हें किन ऐप्स को कनेक्ट करना है और वह किसी भी समय इस फ़ीचर को बंद कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि कनेक्टेड ऐप्स के ज़रिए एक्सेस किया गया डेटा सिर्फ़ सवालों के जवाब देने के लिए इस्तेमाल होता है, न कि AI मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए.
उपलब्धता
यह रोलआउट अभी भारत में Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए है. इसे वेब, Android और iOS प्लेटफ़ॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यूजर्स इसे Gemini ऐप की सेटिंग्स में ‘Personal Intelligence’ सेक्शन के ज़रिए ऑन कर सकते हैं.

