Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition Launched: 120Hz डिस्प्ले और 10,100mAh बैटरी के साथ भारत में उपलब्ध, देखें डिटेल्स

Huawei ने MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition भारत में फ्लिपकार्ट पर लॉन्च कर दिए हैं। जानिए इनकी कीमत, बैटरी और सभी फीचर्स।

 
हुआवे नए टैबलेट फ्लिपकार्ट

Huawei ने अपने दो टैबलेट MatePad SE 11 और MatePad 11.5 PaperMatte Edition को भारत में Flipkart पर उपलब्ध करा दिया है. दोनों टैबलेट को पढ़ाई, ऑफिस के काम और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इनमें बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी और काम को आसान बनाने वाले कई फीचर्स मिलते हैं.

Huawei MatePad SE 11 और MatePad 11.5 की कीमत

भारत में Huawei MatePad SE 11 की कीमत ₹25,999 रखी गई है. वहीं MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत ₹45,999 है. इसके साथ कीबोर्ड भी मिलता है. दोनों टैबलेट को भारत में सिर्फ Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है.

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition के फीचर्स

MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5 इंच की 2.5K FullView PaperMatte डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. Huawei के मुताबिक, इसमें खास स्क्रीन तकनीक दी गई है, जो चमक कम करने और आंखों पर पड़ने वाली थकान को घटाने में मदद करती है.कैमरे की बात करें तो टैबलेट में पीछे 13MP का कैमरा और आगे 8MP का कैमरा मिलता है. इससे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है.

इसमें अपडेटेड Huawei Notes ऐप दिया गया है. इसकी मदद से यूजर्स डॉक्यूमेंट पर नोट्स लिख सकते हैं, हाथ से लिखे नोट बना सकते हैं और अपने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं.परफॉर्मेंस के लिए इसमें Kirin T82B चिपसेट दिया गया है, जो 2.4GHz तक की स्पीड पर काम करता है. इसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी है, जो 40W Huawei SuperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Huawei MatePad SE 11 में क्या खास है?

MatePad SE 11 में 11 इंच की Full-HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,900×1,200 पिक्सल है. इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स तक है. स्क्रीन को TÜV Rheinland की Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी मिली है.इसमें Kirin 710A चिपसेट, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है. यह टैबलेट Huawei M-Pen Lite को भी सपोर्ट करता है, इसलिए स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए नोट्स बनाने में यह काम आ सकता है.

ऑडियो के लिए इसमें चार स्पीकर दिए गए हैं, जो Huawei Histen 9.0 तकनीक के साथ आते हैं. कैमरे में पीछे 8MP और आगे 5MP का सेंसर मिलता है.कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.1 दिया गया है.MatePad SE 11 का वजन करीब 475 ग्राम है और इसकी मोटाई 6.9mm है. इसमें 7,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.