Huawei Nova 16s Pro Specs and Features: किरीन चिपसेट और दमदार कूलिंग सिस्टम से लैस है हुआवे का यह फ्लैगशिप फोन

हुआवे ने लॉन्च की नई Nova 16s सीरीज। फोन में 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मौजूद हैं।
 
Kirin 9010S smartphone

Huawei ने मार्केट में अपनी नई Nova 16s सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है. इस सीरीज में कंपनी ने दो फोन पेश किए हैं, जिनके नाम Huawei Nova 16s और Huawei Nova 16s Pro हैं. दोनों मॉडल में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 7000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है. वहीं Pro मॉडल को खास बनाने के लिए इसमें 200MP का कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं कि Huawei Nova 16s Pro में क्या-क्या खास मिलता है.

Huawei Nova 16s Pro की कीमत और कलर

Huawei Nova 16s Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है. फोन को जर्मनी में भी पेश किया गया है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी कीमत आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किया है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन आइल ब्लू, ब्रीदिंग क्रिस्टल और स्टारी ब्लैक कलर में दिखाई दे रहा है.

बड़ी और ब्राइट OLED स्क्रीन

Nova 16s Pro में 6.84 इंच का Ultra Bright OLED डिस्प्ले मिलता है. इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन FHD+ यानी 2856 × 1320 पिक्सल है. फोन की स्क्रीन 1Hz से लेकर 120Hz तक रिफ्रेश रेट बदल सकती है. इसमें 2.5D फ्लैट स्क्रीन दी गई है और बेजल्स भी काफी पतले रखे गए हैं. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स तक जाती है, इसलिए तेज रोशनी में भी कंटेंट देखने में मदद मिल सकती है.फोन में AI HDR और 2,160Hz हाई-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग भी मौजूद है. Huawei का दावा है कि कम रोशनी में स्क्रीन इस्तेमाल करने पर यह फीचर आंखों को ज्यादा आराम देने में मदद करता है.

Kirin 9010S चिप और 512GB तक स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टाकोर Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन बॉक्स से बाहर Android 16 आधारित EMUI 16 पर चलता है. स्टोरेज के लिए यूजर्स को 256GB और 512GB के विकल्प मिलते हैं. फोन में AI Gesture फीचर भी दिया गया है.

गर्म होने से बचाने के लिए खास कूलिंग सिस्टम

लंबे समय तक गेमिंग या दूसरे भारी काम करने पर फोन का गर्म होना आम बात है. Huawei ने Nova 16s Pro में इसी समस्या को कम करने के लिए खास कूलिंग सिस्टम दिया है.

कंपनी ने फोन में माइक्रोमीटर-लेवल की स्टेनलेस स्टील एचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा इसमें Ultra-Slim VC फ्रेम भी है, जो फोन के अंदर पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकालने में मदद करता है.Huawei का कहना है कि हैवी टास्क के दौरान भी यह सिस्टम फोन का टैपरेंचर कंट्रोल रखने में मदद करता है.

200MP का मेन कैमरा

Huawei Nova 16s Pro का कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक है. फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है. इसमें बड़ा 1/1.28 इंच RYYB सेंसर मिलता है. कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS के साथ AI इमेज स्टेबलाइजेशन भी दिया गया है.इसके साथ 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है. यह कैमरा 3.7x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. इसमें भी OIS और AIS स्टेबलाइजेशन मौजूद है.

तीसरा कैमरा 50MP RYYB अल्ट्रावाइड सेंसर है, जो 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है. चौथा सेंसर 1.5MP मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा है. Huawei के मुताबिक, यह कलर रिप्रोडक्शन को 120% तक बेहतर करने में मदद कर सकता है.

सेल्फी के लिए भी डुअल कैमरा

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का 1/2.5 इंच Ultra Large सेंसर दिया गया है. Huawei इसे Ultra Portrait Camera कहता है. यह कैमरा 0.8x से 5x तक जूम सपोर्ट करता है.

इसके साथ फ्रंट में 1.5MP True-to-Color कैमरा भी दिया गया है. यह पिक्सल लेवल पर कलर एक्युरेसी को बेहतर बनाने के लिए काम करता है. यानी सेल्फी कैमरा सेटअप में भी दो सेंसर मौजूद हैं.

7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

फोन में पावर के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग का यह कॉम्बिनेशन उन लोगों के लिए इस्तेमाल हो सकता है जो फोन का काफी ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

कनेक्टिविटी और साउंड भी दमदार

कनेक्टिविटी के लिए Huawei Nova 16s Pro में Bluetooth 6.0, BLE, SBC, AAC, LDAC, L2HC, USB Type-C और USB 2.0 जैसे विकल्प मिलते हैं. फोन में Type-C ईयरजैक, NFC, GPS और GLONASS/BeiDou का सपोर्ट भी दिया गया है.

साउंड के लिए कंपनी ने फोन में सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर लगाए हैं. ये 100-डिग्री अल्ट्रा-वाइड साउंडस्टेज देने का दावा करते हैं, जिससे वीडियो और म्यूजिक का ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है.

पतला डिजाइन, लेकिन वजन 218 ग्राम

डिजाइन की बात करें तो Nova 16s Pro की मोटाई सिर्फ 7.1mm है. हालांकि, 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ फोन का वजन 218 ग्राम है.कुल मिलाकर Huawei Nova 16s Pro में कंपनी ने कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और चार्जिंग पर खास ध्यान दिया है. 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स इसे एक फीचर-पैक स्मार्टफोन बनाते हैं. अब इसकी कीमत सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में दूसरे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कितनी टक्कर देता है.