OnePlus 16 Leaks: 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आएगा वनप्लस का नया फ्लैगशिप; जानें डिटेल्स

OnePlus 16 के स्पेसिफिकेशन लीक! 9000mAh की विशाल बैटरी, 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है डेडिकेटेड AI बटन। जानें लॉन्च डेट।

 
OnePlus 16 200MP Camera Sensor

OnePlus 15 के अपग्रेड वर्जन OnePlus 16 को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं, इस फोन को सबसे पहले अक्तूबर 2026 में चीनी मार्केट में उतारा जाएगा. इसके बाद भारत और बाकी देशों में ये फोन नवंबर या दिसंबर 2026 में लॉन्च हो सकता है. इस फोन के नए लीक्स सामने आने से इस बात की जानकारी मिली है कि इस फोन में कितनी क्षमता वाला बैटरी हो सकती है, ये फोन कितने मेगापिक्सल कैमरा सेंसर और कौन से चिपसेट के साथ आ सकता है.

OnePlus 16 Specifications (लीक)

लीक हुए फीचर्स से इस बात का पता चलता है कि इस फोन में एक ऐसा कैमरा सेंसर होगा, जिसे कंपनी ने इससे पहले अपने किसी भी फोन में इस्तेमाल नहीं किया है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है. उम्मीद है कि इस चिपसेट की क्लॉक स्पीड 5 गीगाहर्ट्ज तक हो सकती है.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी इस बात का संकेत दिया था कि ये फोन 240 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है, अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो भी कम से कम 185 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है.

डिस्प्ले में LIPO और LTPO, दोनों तरह की पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होने की उम्मीद है. इससे कंपनी डिस्प्ले के चारों तरफ के बेजल्स को घटाकर सिर्फ 1mm तक कर पाएगी जिससे यूजर्स को एंटरटेनमेंट का शानदार एक्सपीरियंस मिलेगा. DCS (डिजिटल चैट स्टेशन) ने फोन की बैटरी क्षमता से जुड़ी जानकारी को लीक किया है. ये फोन 9000 एमएएच की बड़ी बैटरी, बायोनिक X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर, वॉटर रेजिस्टेंस और डेडिकेटेड AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) बटन जैसी खूबियां भी दी जा सकती है.

OnePlus 16 के कैमरे से जुड़ी जानकारी भी लीक हुई है, ये फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ आ सकता है.