Reliance Digital Chill Fest: सिर्फ ₹1 में घर लाएं नया AC, मिल रहा ₹20,000 तक डिस्काउंट

रिलायंस डिजिटल Chill Fest में AC पर भारी बचत! ₹20,000 का बैंक डिस्काउंट, ₹1 की शुरुआती EMI और फ्री इंस्टॉलेशन जैसे ऑफर्स। जानें विजय सेल्स और अमेजन की टॉप डील्स।

 
बेस्ट स्प्लिट एसी डील्स

गर्मी के इस सीजन में नया Air Conditioner खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Reliance Digital Chill Fest में AC पर बढ़िया डिस्काउंट और धमाकेदार डील्स का फायदा उठा सकते हैं. रिलायंस डिजिटल के Chill Fest सेल में कंपनी ग्राहकों को ढेर सारे ऑफर्स दे रही है जैसे कि आप लोगों को नो कॉस्ट ईएमआई, 20 हजार रुपए तक का डिस्काउंट और चुनिंदा मॉडल्स पर फ्री इंस्टॉलेशन का भी फायदा दिया जा रहा है.

चाहे आप कोई पुराना अप्लायंस अपग्रेड करना चाहते हों या एकदम नया कूलिंग सिस्टम लगवाना चाहते हों, रिलायंस डिजिटल के चिल फेस्ट का मकसद इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और बड़े कैशबैक ऑफर्स के कॉम्बिनेशन से प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स को और सस्ता बनाना है.

ऑफर डिटेल्स

  • तुरंत डिस्काउंट: चुनिंदा बैंक कार्ड्स के इस्तेमाल पर 20,000 रुपए तक की छूट का फायदा मिलेगा.
  • कैशबैक: स्टोर में उपलब्ध पेपर फाइनेंस ऑप्शन के जरिए 30,000 रुपए तक का कैशबैक का फायदा.
  • Rs 1 AC offer: कूलिंग सभी के लिए आसान बनाने के लिए, कस्टमर कुछ खास खरीदारी पर EMI पर सिर्फ 1 रुपए की शुरुआती पेमेंट पर नया एयर कंडीशनर घर ले जा सकते हैं.
  • चुनिंदा मॉडल्स के साथ फ्री इंस्टॉलेशन में 1500 रुपए तक की बचत का मौका है.
  • चुनिंदा मॉडल्स के साथ फ्री एक्सेसरीज जैसे AC स्टैंड का बेनिफिट.

सेल के दौरान ग्राहकों के पास बहुत से ऑप्शन्स हैं जैसे कि सेल में 350 से ज्यादा एसी मॉडल्स, 50 से ज्यादा कूलर और 200 से ज्यादा फ्रिज मॉडल्स पर ऑफर का फायदा मिलेगा. बड़ी रेंज का ये फायदा है कि ग्राहक बजट और जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट चुन सकते हैं.

यहां भी मिल रही बढ़िया डील्स

रिलायंस डिजिटल के अलावा Vijay Sales पर Biggest AC Festival चल रहा है. इसके अलावा Amazon पर भी एयर कंडीशनर मॉडल्स पर बंपर छूट का फायदा दिया जा रहा है, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स की ऑफिशियल साइट पर आपको ऑफर से जुड़ा बैनर लगा मिल जाएगा.