जल्द लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A08, M08 और F08 4G; BIS और FCC पर हुए लिस्ट
सैमसंग जल्द बजट सेगमेंट में Galaxy A08 4G, M08 4G और F08 4G लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन्स BIS और FCC सर्टिफिकेशन पर 6,000mAh बैटरी के साथ लिस्ट हुए हैं।
Samsung एक बार फिर बजट स्मार्टफोन बाजार में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. अगर आप कम कीमत में नया फोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही Galaxy A08 4G, Galaxy M08 4G और Galaxy F08 4G को लॉन्च कर सकती है. खास बात यह है कि लॉन्च से पहले ये तीनों स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिए हैं, जिसे आमतौर पर जल्द लॉन्च का बड़ा संकेत माना जाता है.
ऐसे में माना जा रहा है कि Samsung बहुत जल्द इन नए बजट फोन्स से पर्दा उठा सकती है. आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स से जुड़ी अब तक सामने आई सभी अहम जानकारियां.
Galaxy A08 4G: फीचर्स
अमेरिकी एफसीसी डेटाबेस के मुताबिक, Galaxy A08 4G को अब मॉडल नंबर SM-A085M और SM-A085M/DS के तहत लिस्टेड किया गया है. इसका मतलब है कि सैमसंग सिंगल सिम और डुअल सिम दोनों वर्जन का टेस्टिंग कर रही है . भारत जैसे मार्केट के लिए यह एक अच्छी पहल है. कनेक्टिविटी की बात करें तो, यह फोन GSM, WCDMA, LTE, ब्लूटूथ, FM रेडियो और 2.4GHz और 5GHz वाई-फाई दोनों को सपोर्ट करेगा. इतना ही नहीं इसमें सैमसंग का वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप बरकरार रखा गया है.
Samsung Galaxy बैटरी
FCC की लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy A08 4G में Samsung की LC-196 बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी कैपेसिटी 5,830mAh है और लगभग इसे 6,000mAh के रूप में सेल कि जाएगी. यह Galaxy A07 4G की 5,000mAh बैटरी से काफी बेहतर है. फोन Samsung के 15W EP-T1510 चार्जर के साथ आता है, यानी इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग की सुविधा है. ये तीनों डिवाइस डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करते हैं और लगभग इनमें समान हार्डवेयर का इस्तेमाल किया गया है.
भारत की बीआईएस वेबसाइट
ये तीनों फोन भारत की बीआईएस वेबसाइट पर भी SM-A085F/DS, SM-M085F/DS और SM-E085F/DS नंबरों के साथ दिखाई दिए हैं. ये पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए गैलेक्सी A07, M07 और F07 के बाद आएंगे.पिछले मॉडलों में 6.7 इंच की एचडी+ स्क्रीन, मीडियाटेक हेलियो जी99 चिप, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 50 एमपी का मुख्य कैमरा, 8 एमपी का सेल्फी कैमरा, आईपी54 रेटिंग और एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड वन यूआई 7 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया था. सैमसंग ने छह साल तक एंड्रॉयड ओएस और सेफ्टी अपडेट देने का भी ऐलान किया है.
सैमसंग ने अभी तक A08, M08 और F08 के लॉन्च की तारीखों या पूरी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन इन सभी सर्टिफिकेशन्स के लगातार मिलने से आधिकारिक घोषणा का समय नजदीक आ रहा है.

