थॉमसन ने लॉन्च किए दमदार डेजर्ट एयर कूलर्स, ₹4399 से शुरू और 170L टैंक
थॉमसन ने भारत में लॉन्च की नई एयर कूलर सीरीज। ग्लेडिएटर और SUV मॉडल्स में मिलेगा 170 लीटर तक का टैंक और रिमोट कंट्रोल। फ्लिपकार्ट सेल में भारी छूट, जानें कीमतें।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी थॉमसन ने भारत में अपने नए डेजर्ट एयर कूलर्स की नई सीरीज लॉन्च कर दी है. इस नई रेंज में दमदार मॉडल Gladiator, Air Commander, Chill Vault और SUV सीरीज शामिल हैं, जो घर से लेकर सेमी कमर्शियल जरूरतों तक को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. खास बात यह है कि यह कूलर ज्यादा हवा, बड़ी टंकी और कम बिजली खपत के साथ आते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर कूलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा. इनकी शुरुआती कीमत 4399 रुपये है.
कीमत और ऑफर
थॉमसन के इन एयर कूलर्स की कीमत 4399 रुपये से शुरू होकर 11999 रुपये तक जाती है, जबकि कुछ हैवी ड्यूटी मॉडल की कीमत इससे ज्यादा भी है. यह पूरी रेंज फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और 16 से 25 अप्रैल तक चलने वाली समर कूलिंग डेज सेल में इन पर खास छूट भी मिल रही है.
मिलेंगे दमदार फीचर्स
थॉमसन की इस नई रेंज में ग्लैडिएटर जीडी95 स्मार्ट, एयर कमांडर एसी85, चिल वॉल्ट सीवी130, एसयूवी1700 और एसयूवी1200 जैसे मॉडल शामिल हैं. कंपनी ने इन कूलर्स में हाई एयर डिलीवरी, बड़ी वाटर टैंक कैपेसिटी और एनर्जी एफिशिएंसी पर फोकस किया है, ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल में भी बेहतर परफॉर्मेंस मिले. सभी मॉडल में डेजर्ट कूलर डिजाइन, थ्री स्पीड कंट्रोल, ऑटो स्विंग लूवर्स, हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और इन्वर्टर सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा रस्ट फ्री फैन ब्लेड और आसान मूवमेंट के लिए कास्टर व्हील भी मौजूद हैं.
टॉप मॉडल से लेकर हैवी ड्यूटी कूलिंग तक
इस लाइनअप में सबसे प्रीमियम मॉडल ग्लैडिएटर जीडी95 स्मार्ट है, जिसमें 95 लीटर का टैंक, रिमोट कंट्रोल और 5800 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा एयर फ्लो मिलता है. यह 60 फीट तक हवा फेंक सकता है और 270 वाट की पावर पर चलता है. वहीं एयर कमांडर एसी85 मिड साइज रूम के लिए बेहतर विकल्प है, जिसमें 85 लीटर टैंक और 7200 एयर डिलीवरी मिलती है. चिल वॉल्ट सीवी130 में 130 लीटर टैंक के साथ जेल पैक और आइस चैंबर दिया गया है. बड़ी जगहों के लिए एसयूवी1700 और एसयूवी1200 मॉडल पेश किए गए हैं, जो 170 लीटर और 120 लीटर कैपेसिटी के साथ हाई एयर फ्लो देते हैं.
मॉडल और कीमत
| प्रकार | क्षमता | मॉडल नाम | कीमत (रुपये) |
| पर्सनल | 28 लीटर | सीपीपी28एन | 4399 |
| पर्सनल | 55 लीटर | डब्ल्यूएम55एन | 6499 |
| पर्सनल | 60 लीटर | डब्ल्यूएम60एसएन स्मार्ट | 7499 |
| डेजर्ट | 95 लीटर | जीडी95एस स्मार्ट | 9499 |
| डेजर्ट | 85 लीटर | एसी85 | 8999 |
| डेजर्ट | 130 लीटर | सीवी130 | 12999 |
| हेवी ड्यूटी डेजर्ट | 105 लीटर | एचडी105 | 10499 |
| हेवी ड्यूटी डेजर्ट | 115 लीटर | एचडी115 | 10999 |
| हेवी ड्यूटी डेजर्ट | 150 लीटर | एचडी150 | 14999 |
| एसयूवी सीरीज | 170 लीटर | एसयूवी1700 | 15499 |
| एसयूवी सीरीज | 120 लीटर | एसयूवी1200 | 11999 |

