टिम कुक ने PM मोदी को दी बधाई, भारत में एपल की ग्रोथ पर कही ये बात

एपल सीईओ टिम कुक ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए इनोवेशन को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। भारत में एपल की लगातार बढ़ती ग्रोथ पर टिम कुक ने जताई खुशी।

 
एपल मार्च तिमाही नतीजे

Apple CEO Tim Cook ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर एपल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पीएम मोदी का लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले इनोवेशन को सपोर्ट करने के लिए भी शुक्रिया अदा किया. पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज और पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से शुभकामनाएं मिली हैं

PM Modi ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखी ये बात

पीएम मोदी ने कहा, भले ही मैं हर मैसेज का अलग-अलग जवाब न दे पाया, लेकिन मुझे मिले हर शुभकामना संदेश की मैं बहुत कद्र करता हूं. भारत की सेवा करने और देश के विकास के सफर में योगदान देने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

PM Narendra Modi ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत की जनता ने बार-बार स्थिरता, सुशासन और विकास के लिए वोट दिया है. मैं Viksit Bharat के विज़न को साकार करने और 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए और भी ज्यादा लगन से काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं.

पिछले महीने एपव के सीईओ टिम कुक ने कहा कि हमने मार्च तिमाही में रेवेन्यू के रिकॉर्ड बनाए और हर भौगोलिक क्षेत्र में दोहरे अंकों की ग्रोथ हासिल की, जिसमें ग्रेटर चीन और बाकी एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में मज़बूत दोहरे अंकों की ग्रोथ शामिल है.

जनवरी-मार्च तिमाही के शानदार नतीजे जारी करने के बाद एनालिस्ट्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, हमने डेवलप्ड और उभरते हुए दोनों तरह के बाजारों में मार्च तिमाही के रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया और भारत समेत लगभग हर उस उभरते हुए बाजार में दोहरे अंकों (डबल-डिजिट) की ग्रोथ देखी, जिस पर हम नजर रखते हैं. उन्होंने कहा, यह देखना बहुत अच्छा रहा है कि कुछ सालों में भारत में हमारी ग्रोथ लगातार जारी रही है, यह दुनिया भर में और ज्यादा ग्राहकों और उभरते हुए बाजारों से जुड़ने की हमारी बड़ी कोशिशों का ही एक हिस्सा है.